PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 14 वाहनों की नीलामी, सरकार को 8.59 लाख रुपये का राजस्व - Chittorgarh News

मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 14 वाहनों की नीलामी, सरकार को 8.59 लाख रुपये का राजस्व

SHARE:

Auction of 14 vehicles seized in drug smuggling case, revenue of Rs 8.59 lakh to the government

चित्तौड़गढ़, 13 जून। जिले के विभिन्न पुलिस थानों में मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में जब्त किए गए वाहनों का शुक्रवार को नियमानुसार निस्तारण करते हुए खुली बोली के माध्यम से नीलामी की गई। निंबाहेड़ा स्थित वंडर सीमेंट प्लांट के टाउन हॉल में आयोजित इस नीलामी प्रक्रिया में 14 वाहनों का विक्रय किया गया, जिससे सरकार को करीब 8 लाख 59 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि भारत सरकार के गजट नोटिफिकेशन तथा पुलिस मुख्यालय राजस्थान के निर्देशों की पालना में जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति द्वारा यह कार्रवाई की गई। नीलामी में 8 दोपहिया, 5 चौपहिया तथा 1 भारी वाहन शामिल रहे, जिन्हें खुली बोली के माध्यम से उच्चतम बोली लगाने वालों को आवंटित किया गया।

एसपी ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिला अफीम उत्पादन का प्रमुख क्षेत्र होने के साथ-साथ राज्य की सीमा से लगा हुआ है, जिसके कारण मादक पदार्थों की तस्करी के कई मामले सामने आते हैं। तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को पुलिस द्वारा जब्त किया जाता है, जिससे थानों के मालखाने भर चुके हैं। ऐसे में नियमानुसार इन वाहनों का निस्तारण आवश्यक था।

नीलामी प्रक्रिया के लिए पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति गठित की गई थी। समिति में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा, अपराध सहायक जोधाराम गुर्जर, उप कोषाधिकारी कैलाश भराडिया, कनिष्ठ लेखाधिकारी शैलेश बोरीवाल तथा परिवहन निरीक्षक सतीश मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

वाहनों के प्रस्ताव विभिन्न पुलिस थानों से प्राप्त किए गए थे। जिन मामलों में न्यायालय का निर्णय हो चुका था अथवा भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी, उन्हें नीलामी के लिए पात्र माना गया। नीलामी प्रक्रिया का संचालन कार्यालय के एएसआई मनोज कुमार एवं लेखा शाखा के कर्मचारियों की देखरेख में किया गया।

इस खुली बोली में चित्तौड़गढ़ के अलावा उदयपुर, भीलवाड़ा, जोधपुर, कोटा तथा मध्यप्रदेश के बोलीदाताओं ने भी भाग लिया। सभी 14 वाहनों के लिए प्राप्त उच्चतम बोलियों को स्वीकार करते हुए सफल बोलीदाताओं को अग्रिम कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।

एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त किए गए अन्य वाहनों के निस्तारण की प्रक्रिया भी आगे निरंतर जारी रहेगी, जिससे थानों में स्थान की उपलब्धता सुनिश्चित होने के साथ-साथ राजस्व में भी वृद्धि होगी।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *