Major operation by DST and local police in Gangrar: 22.120 kg of cannabis seized, one smuggler arrested.

चित्तौड़गढ़, 28 जुलाई। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीएसटी एवं गंगरार थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 22 किलो 120 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि इस मामले में एक अन्य आरोपी को नामजद कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत एएसपी गजेन्द्र सिंह जोधा एवं डीएसपी गंगरार उदय सिंह के सुपरविजन में सोमवार को गंगरार थानाधिकारी तुलसीराम प्रजापत के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उदय किशन जोशी (68) निवासी बोरदा, थाना गंगरार के मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 22 किलो 120 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। मामले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त एक अन्य आरोपी को भी नामजद किया गया है।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
थानाधिकारी तुलसीराम प्रजापत, सउनि बालमुकुंद, हेड कांस्टेबल युवराज सिंह, कांस्टेबल सुनील, सुशीला, देवकिशन एवं अन्य पुलिसकर्मी।
डीएसटी टीम:
हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, राजदीप सिंह तथा कांस्टेबल दुर्गाराम, विक्रम, विजय, दीपक, संजू सोनी और रामनरेश।
यह खबरें भी पढ़ें…







