PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK फर्जी दस्तावेज बनाकर कृषि भूमि की रजिस्ट्री कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार - Chittorgarh News

फर्जी दस्तावेज बनाकर कृषि भूमि की रजिस्ट्री कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

Two accused arrested for registering agricultural land by forging documents

कूटरचित दस्तावेजों के जरिए जमीन हड़पने की साजिश का खुलासा, भादसोड़ा थाना पुलिस की कार्रवाई

चित्तौड़गढ़, 6 जून। जिले के भादसोड़ा थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की रजिस्ट्री एवं नामांतरण कराने के बहुचर्चित मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर भूमि स्वामित्व रिकॉर्ड में हेरफेर करते हुए वास्तविक कब्जाधारियों को नुकसान पहुंचाने की साजिश रची थी।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 10 जून 2024 को मावरा निवासी बालमुकुन्द राव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम मावरा स्थित लगभग 1.51 हेक्टेयर कृषि भूमि उनके पिता ने वर्ष 1992 में खरीदी थी और तब से परिवार का उस पर कब्जा एवं खेती होती आ रही है।

रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत फर्जी पहचान और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर 22 मई 2024 को उप पंजीयन कार्यालय भादसोड़ा में उक्त भूमि की रजिस्ट्री करवा दी तथा उसी दिन नामांतरण भी करा लिया। जांच में सामने आया कि वास्तविक व्यक्ति की जगह दूसरे व्यक्ति को प्रस्तुत कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भूमि हस्तांतरण कराया गया। इसके अलावा फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र तैयार कर जमीन पर अवैध दावा करने का भी प्रयास किया गया।

पुलिस अनुसंधान में आरोप प्रमाणित पाए जाने पर भागीरथ पुत्र रामलाल रेगर निवासी मंडफिया एवं राजू पुत्र नंदलाल नायक निवासी कुरेठा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार प्रकरण में शामिल अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता की भी गहनता से जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *