‘Sunday on Cycle’ to be organised today under Fit India Mission

सुभाष चौक से इंदिरा गांधी स्टेडियम तक निकलेगी साइकिल रैली, योग व फिटनेस गतिविधियां भी होंगी
चित्तौड़गढ़, 07 जून। स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और स्वस्थ समाज के उद्देश्य को लेकर चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा फिट इंडिया मिशन के तहत आज ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6:30 बजे सुभाष चौक से होगा।
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के पुलिस अधिकारी, जवान, युवा, खेल प्रेमी एवं आमजन उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। साइकिल रैली सुभाष चौक से रवाना होकर इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचेगी।
कार्यक्रम के दौरान साइकिल रैली के साथ-साथ योग एवं रोप स्कीपिंग जैसी विभिन्न फिटनेस गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
चित्तौड़गढ़ पुलिस ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने तथा फिट इंडिया अभियान से जुड़ने की अपील की है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और फिट एवं सक्रिय भारत के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।
यह खबरें भी पढ़ें…





