तेज आंधी-बारिश से गिरा विशाल पेड़, दबने से दो गोवंश की दर्दनाक मौत

SHARE:

Massive tree falls due to strong winds and rain; two cattle die a painful death after being crushed.

चित्तौड़गढ़, 5 जून। जिले के बड़ोदिया गांव में गुरुवार रात आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के बीच एक हृदयविदारक घटना सामने आई। तेज हवाओं के कारण एक विशाल पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से उसके नीचे शरण लिए बैठी दो गायों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार गुरुवार रात अचानक मौसम ने करवट ली और तेज अंधड़ के साथ भारी बारिश शुरू हो गई। बारिश और तेज हवाओं से बचने के लिए दो गायें एक बड़े पेड़ के नीचे बैठ गई थीं। इसी दौरान तेज हवा के दबाव से पेड़ जड़ सहित उखड़कर सीधे दोनों गोवंश के ऊपर गिर पड़ा। भारी पेड़ के नीचे दबने से दोनों गायों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

तूफानी मौसम का असर पूरे क्षेत्र में देखने को मिला। गांव और आसपास के इलाकों में कई स्थानों पर पेड़ टूटकर गिर गए, जबकि बिजली के तार क्षतिग्रस्त होने से पूरी रात विद्युत आपूर्ति बाधित रही।

रात के अंधेरे और खराब मौसम के कारण घटना की जानकारी किसी को नहीं मिल सकी। शुक्रवार सुबह मौसम साफ होने पर ग्रामीणों और गोभक्तों को घटना का पता चला। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और कुल्हाड़ियों व अन्य औजारों की सहायता से पेड़ की शाखाओं को हटाकर दोनों गायों को बाहर निकाला।

किला रोड़ पर गिरे पेड़।

 

इसके बाद ग्रामीणों ने श्रद्धापूर्वक दोनों गोवंश का अंतिम संस्कार करते हुए उन्हें विधि-विधान से दफनाया। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Comment

और पढ़ें