PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK विश्व पर्यावरण दिवस पर चित्तौड़गढ़ में पौधारोपण व जागरूकता कार्यक्रमों की धूम - Chittorgarh News

विश्व पर्यावरण दिवस पर चित्तौड़गढ़ में पौधारोपण व जागरूकता कार्यक्रमों की धूम

SHARE:

Tree plantation and awareness programmes in full swing in Chittorgarh on World Environment Day

चित्तौड़गढ़, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलेभर में विभिन्न सामाजिक एवं सरकारी संगठनों द्वारा पौधारोपण, कपड़े के थैलों का वितरण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

श्री महावीर जैन महिला मंडल की ओर से वन विभाग नर्सरी में 150 से अधिक पौधों एवं कपड़े के थैलों का वितरण किया गया। मंडल अध्यक्ष कल्पना मेहता ने कहा कि “एक पौधा हर घर में और एक थैला हर हाथ में” पर्यावरण संरक्षण की सच्ची पहचान है। उन्होंने प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने और अधिकाधिक पौधारोपण का आह्वान किया। इस अवसर पर राजेंद्र दोशी, सोहनलाल पोखरना, नवीन पटवारी सहित मंडल की 30 से अधिक सदस्याएं मौजूद रहीं।

वहीं, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार प्राधिकरण सचिव योगिता पारीक ने नेतावलगढ़ पाछली एवं गांधीनगर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और प्लास्टिक के उपयोग को कम करना समय की आवश्यकता है। इस दौरान सृजन की सुरक्षा स्कीम के तहत पौधे लगाए गए तथा गांधीनगर उद्यान में परिंडे भी बांधे गए।

इधर, जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया की उपस्थिति में कांग्रेस वाटिका में पौधारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। सिसोदिया ने कहा कि पेड़-पौधे धरती का श्रृंगार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से जिले में हरित एवं स्वच्छ वातावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *