The District Collector encouraged the students at the night Chaupal, arrived by bus with officials and delivered the message of environmental protection.

चित्तौड़गढ़, 5 जून। भदेसर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुखवाड़ा में आयोजित रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को प्रेरित करते हुए कहा कि बच्चों पर पढ़ाई को लेकर अनावश्यक दबाव नहीं डालना चाहिए। प्रत्येक बच्चे में अलग-अलग प्रतिभा होती है और सफलता के कई रास्ते होते हैं।
उन्होंने कहा कि कई विद्यार्थी आईएएस, आरएएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। ऐसे में परिवारजनों का दायित्व है कि वे बच्चों का मनोबल बढ़ाएं और कम अंक आने पर उन्हें डांटने या मानसिक दबाव में डालने से बचें। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अध्ययन एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया।
रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने चारागाह भूमि पर अवैध खनन, चरनोट भूमि पर अतिक्रमण, पेयजल, बिजली, सड़क निर्माण, भूमि एवं आवास उपलब्ध कराने सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं जिला प्रशासन के समक्ष रखीं। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को अधिकांश मामलों का त्वरित निस्तारण करने तथा कुछ प्रकरणों में 7 से 15 दिवस के भीतर कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
ग्रामीणों द्वारा चारागाह भूमि पर अवैध माइनिंग का मुद्दा उठाए जाने पर जिला कलक्टर ने अतिरिक्त जिला कलक्टर को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वहीं कई समस्याओं का समाधान मौके पर ही करवाया गया।
चौपाल के दौरान मंगला पशु योजना के तहत पात्र कृषकों को लाभ योजना के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि जिला कलक्टर डॉ. मंजू सहित जिला स्तरीय अधिकारी जिला मुख्यालय से बस में सवार होकर रात्रि चौपाल में पहुंचे। इस पहल के माध्यम से ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण एवं सामूहिक कार्य संस्कृति का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक, उपखंड अधिकारी रजनी मीणा, तहसीलदार शिव सिंह, विकास अधिकारी अनिल टेलर, जनप्रतिनिधि, जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






