PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK बेगूं में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, मकान से 140 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद, एक गिरफ़्तार - Chittorgarh News

बेगूं में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, मकान से 140 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद, एक गिरफ़्तार 

SHARE:

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सीबीएन कोटा की छापेमारी, गुप्त सूचना के आधार पर रामपुरिया गांव में की कार्रवाई।

चित्तौड़गढ़, 4 जून। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) कोटा यूनिट को बड़ी सफलता मिली है। ब्यूरो की टीम ने बेगूं क्षेत्र के ग्राम रामपुरिया में एक मकान पर दबिश देकर 140 किलो 620 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम रामपुरिया निवासी एक व्यक्ति अपने मकान में अवैध रूप से डोडा चूरा संग्रहित कर मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त है। सूचना के आधार पर सीबीएन कोटा द्वारा तत्काल एक विशेष टीम का गठन कर संदिग्ध मकान पर छापेमारी की गई।

तलाशी के दौरान मकान के अंदर छिपाकर रखा गया कुल 140.620 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया तथा आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारियों के अनुसार मामले की विस्तृत जांच जारी है और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

बेगूं न्यूज, चित्तौड़गढ़ न्यूज, केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, CBN Kota, डोडा चूरा बरामद, NDPS Act, नशा मुक्त भारत अभियान, Rajasthan Crime News, Chittorgarh Breaking News, Begun News

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *