PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK अवैध बजरी परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डम्पर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार - Chittorgarh News

अवैध बजरी परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डम्पर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

Major Police Crackdown on Illegal Gravel Transport: Dumper Seized, One Accused Arrested

चित्तौड़गढ़, 24 मई। जिले में अवैध खनन एवं बजरी परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भूपालसागर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे एक डम्पर को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा के निर्देशन एवं डीएसपी कपासन हरजीलाल यादव के सुपरविजन में भूपालसागर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।

थानाधिकारी घेवरचन्द के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध बजरी परिवहन करते हुए एक डम्पर को जब्त किया। पुलिस ने डम्पर चालक एवं आरोपी गणेशलाल पुत्र पेमाराम मीणा निवासी बासाजोयरा उतरडा थाना गीगला जिला सलुम्बर को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार प्रकरण में आगे अनुसंधान जारी है। कार्रवाई में एएसआई असरार जमा एवं कांस्टेबल ओमप्रकाश, पीराराम और अक्षय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *