A Message of Social Service Through Sports: Remaining Funds from JCPL Season 1 Dedicated to Education and Cow Welfare

चित्तौड़गढ़, 24 मई। जीतो यूथ विंग चित्तौड़गढ़ द्वारा 9 एवं 10 मई को आयोजित “जेसीपीएल सीजन-1” क्रिकेट टूर्नामेंट खेल के साथ सामाजिक सरोकारों का भी प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया। टूर्नामेंट से पूर्व ही यह निर्णय लिया गया था कि आयोजन में होने वाले सभी खर्चों के बाद बची राशि को समाजहित के कार्यों में उपयोग किया जाएगा।
इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को संस्था द्वारा ₹51 हजार की राशि जैन गुरुकुल स्कूल चित्तौड़गढ़ में विद्यार्थियों की शिक्षा एवं फीस सहायता के लिए प्रदान की गई। वहीं ₹21 हजार की राशि ऋषि मगरी गोशाला को गौसेवा हेतु भेंट की गई।
संस्था अध्यक्ष रवि विरानी ने बताया कि खेल गतिविधियों के माध्यम से समाज सेवा का संदेश देना ही आयोजन का मुख्य उद्देश्य रहा। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक और सामाजिक कार्यों से जोड़ना समय की आवश्यकता है।
इस अवसर पर संस्था के सचिव अक्षत पोखरना, आदित्य ढीलीवाल एवं मिहिर बाघमार सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: Ilyas
पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता






