₹10 Crore Sanctioned for the Renovation of Dams on the Recommendation of MLA Akya.

चित्तौड़गढ़, 24 मई। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की अनुशंसा पर राजस्थान सरकार के जल संसाधन विभाग द्वारा पंचायतीराज से जल संसाधन विभाग को हस्तांतरित विधानसभा क्षेत्र के कई बांधों के जीर्णोद्धार के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
विधायक आक्या की अनुशंसा पर राज्य सरकार ने बजट घोषणा 2026-27 के अंतर्गत चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमरपुरा के गुणेर एवं भड़किया बांध, ग्राम पंचायत अभयपुर के बरखेड़ी बांध तथा ग्राम पंचायत सोनगर के दहीखेड़ा बांध के जीर्णोद्धार कार्यों को मंजूरी दी है।
स्वीकृत राशि से बांधों की सुरक्षा, क्षमता पुनर्स्थापना, संचालन व्यवस्था तथा जल संग्रहण क्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। इससे क्षेत्र में जल संरक्षण को मजबूती मिलेगी और किसानों को सिंचाई में राहत मिलने की उम्मीद है।
यह खबरें भी पढ़ें…
खेल के साथ समाजसेवा का संदेश : जेसीपीएल सीजन-1 की बची राशि शिक्षा एवं गौसेवा में समर्पित https://chittorgarhnews.in/archives/16415
71 किलो अफीम डोडा चूरा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; एस्कॉर्टिंग में चल रही XUV भी पकड़ी https://chittorgarhnews.in/archives/16404
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






