चित्तौड़गढ़। देशभर में विहाररत जैन साधु-संतों एवं आर्यिकाओं के साथ घटित हो रही दुखद घटनाओं के विरोध में सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा सोमवार को विशाल मौन जुलूस निकाला जाएगा। समाजजन जैन संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, हाल ही में दिवंगत हुई पूज्य आर्यिका श्रुतमति माता एवं उपशममति माता की घटना की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करेंगे।

डॉ. ज्ञानसागर जैन ने बताया कि दिगंबर जैन संत एवं आर्यिकाएं पूर्णतः अहिंसक, निर्ग्रंथ एवं पैदल विहार करने वाली तपस्वी परंपरा का पालन करती हैं। वे किसी भी प्रकार की निजी सुरक्षा अथवा वाहन सुविधा का उपयोग नहीं करतीं, ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना शासन एवं प्रशासन की जिम्मेदारी है।
मौन जुलूस सुबह सुभाष चौक से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट चौराहा तक पहुंचेगा, जहां जिला प्रशासन को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन में जैन संतों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति बनाने, विहार मार्गों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु ठोस दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की जाएगी।
महावीर जैन मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र दोशी एवं सोहल लाल पोखरना ने सकल जैन समाज, महिला मंडलों, युवा संगठनों एवं धार्मिक संस्थाओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मौन जुलूस को सफल बनाने का आह्वान किया है।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






