Administration silent on supply of dirty water for months, MLA’s inspection exposes the truth
चित्तौड़गढ़। नगर परिषद क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल सप्लाई के दौरान गंदा व मटमैला पानी आने और पानी में काई मिलने की शिकायतों के बीच सोमवार को विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने सेगवा हाउसिंग बोर्ड स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामने आई व्यवस्थाओं पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।

विधायक आक्या ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता हिमांशु वीरवाल, कनिष्ठ अभियंता राकेश आमेटा और केमिस्ट अमरेंद्र दास को आड़े हाथों लेते हुए साफ कहा कि क्षेत्रवासियों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन वर्तमान हालात गंभीर लापरवाही को दर्शाते हैं।
उन्होंने निर्देश दिए कि समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए और भविष्य में पेयजल में गंदगी की शिकायत मिलने पर इसे सीधे विभागीय लापरवाही माना जाएगा। साथ ही दोषी कार्मिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
शहर में पिछले कई महीनों से रेलवे स्टेशन, कुम्भा नगर सहित कई इलाकों में पीने के पानी में गंदी बदबू और मटमैला पानी सप्लाई होने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इसके बावजूद अब तक न तो जिम्मेदार अधिकारियों ने गंभीरता दिखाई और न ही जनप्रतिनिधियों ने इस मुद्दे को प्राथमिकता दी।
ऐसे में अब विधायक द्वारा इस मामले को उठाना कहीं न कहीं प्रशासनिक सुस्ती पर सवाल खड़ा करता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से शिकायतों के बावजूद विभाग ने ठोस कदम नहीं उठाए, जिससे आमजन को मजबूरन दूषित पानी का उपयोग करना पड़ रहा है। यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं होता है तो यह लापरवाही जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है।
निरीक्षण के दौरान शैलेन्द्र झंवर, एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, दीपक शर्मा, विशाल गर्ग, रवि बैरागी, विनीत तिवारी, रामप्रसाद बगेरवाल, हिम्मत सिंह, राजकुमार गाडरी, हितेश कटारिया, हरिश खटीक, गणेश भोई सहित कई लोग मौजूद रहे।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






