3 दिवसीय गणगौर महोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम 21 से

SHARE:

Cultural programs on the 3-day Gangaur festival from 21st

चित्तौड़गढ़, 20 मार्च। नगर परिषद चित्तौड़गढ़ द्वारा गणगौर महोत्सव के अवसर पर 21 से 23 मार्च 2026 तक तीन दिवसीय भव्य सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे। आयोजन शहर के विभिन्न प्रमुख स्थलों—पद्मिनी पार्क, शास्त्री नगर पार्क, नेहरू गार्डन, राजीव गांधी उद्यान तथा गांधी नगर गर्ल्स कॉलेज के सामने स्थित पार्क में आयोजित होंगे।

Chittorgarh, March 20. The Municipal Council of Chittorgarh will organize a grand three-day cultural event from March 21 to 23, 2026, to mark the Gangaur Festival. The events will be held at various prominent locations in the city—Padmini Park, Shastri Park,

महोत्सव की शुरुआत 21 मार्च  आकर्षक एवं भव्य शोभायात्रा के साथ होगी। यह शोभायात्रा गांधी चौक से प्रारंभ होकर पद्मिनी पार्क तक जाएगी, जिसमें ईसर-गौरा एवं माता पार्वती की सुसज्जित प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र रहेंगी। शोभायात्रा में विभिन्न झांकियां, पारंपरिक वेशभूषा और लोक वाद्य यंत्रों के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी शामिल रहेंगी।

The festival will begin with an impressive and grand procession on March 21st. This procession will begin at Gandhi Chowk and continue to Padmini Park, where the decorated statues of Isar-Gaura and Goddess Parvati will be the center of attraction.

तीन दिवसीय आयोजन के दौरान शहरवासियों के लिए लोकनृत्य, गीत-संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं जनभागीदारी आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य क्षेत्र की समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है।

During the three-day event, various programs will be organized for the city’s residents, including folk dances, songs, music, cultural presentations, and public participation. These programs aim to promote the region’s rich folk traditions.

नगर परिषद चित्तौड़गढ़ ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन में भाग लें और गणगौर पर्व की गरिमा को बढ़ाएं।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment