नव संवत्सर व ईदुल फितर पर उदयलाल आंजना ने दी शुभकामनाएं

SHARE:

Udaylal Anjana extended his best wishes on the occasion of New Year and Eid-ul-Fitr.

नव संवत्सर भारतीय संस्कृति का प्रतीक, ईद भाईचारे का पर्व : आंजना

निंबाहेड़ा, 20 मार्च। राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने सनातन नव संवत्सर एवं ईदुल फितर के पावन अवसर पर क्षेत्र सहित प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर आंजना ने निंबाहेड़ा क्षेत्र स्थित शक्तिपीठ अंबामाता मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। साथ ही उन्होंने सिंधी समाज को चेटीचंड एवं ब्राह्मण समाज को महर्षि गौतम जयंती की भी बधाई दी।

Nimbahera, March 20. Former Co-operative Minister of Rajasthan Government, Udaylal Anjana has extended his heartfelt greetings to the people of the region and the state on the auspicious occasion of Sanatan Nav Samvatsar and Eidul Fitr.

अपने संदेश में आंजना ने कहा कि सनातन नव संवत्सर भारतीय संस्कृति का प्रतीक एवं अभिन्न अंग है। चैत्र नवरात्रि के दौरान माता रानी के नौ स्वरूपों की आराधना का विशेष महत्व होता है। वहीं ईदुल फितर का पावन पर्व मोहब्बत, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि ये सभी पर्व हमें एक-दूसरे के प्रति प्रेम, करुणा और सहयोग की भावना विकसित करने तथा समाज में अमन-चैन बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं।

आंजना ने निंबाहेड़ा-छोटीसादड़ी क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश की सुख-समृद्धि, उन्नति और शांति की कामना करते हुए सभी को नव संवत्सर, ईदुल फितर, चेटीचंड एवं महर्षि गौतम जयंती की शुभकामनाएं दीं।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment