Farewell ceremony and annual function concluded with great enthusiasm at Anjuman Public Secondary School, Chittorgarh.

चित्तौड़गढ़। गांधी नगर स्थित अंजुमन पब्लिक सेकेंडरी स्कूल, चित्तौड़गढ़ में विद्यार्थियों का विदाई समारोह एवं वार्षिक उत्सव बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कक्षा 9 के छात्र इमरान द्वारा तिलावत-ए-कुरआन से किया गया। इसके पश्चात छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नातिया कलाम ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक वातावरण प्रदान किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुफ़्ती उस्मान गनी अशरफ़ी अज़हरी ने अपने प्रभावशाली उद्बोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को मेहनत, लगन एवं अनुशासन के साथ अध्ययन करने की प्रेरणा दी। विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने आकर्षक एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, कक्षा 10 के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई।
राजस्थान कायमखानी महासभा के जिलाध्यक्ष अल्लानूर खान (पूर्व लेखाधिकारी) ने कायमखानी महासभा की ओर से नवाब कायमखां की स्मृति में विद्यालय की कंप्यूटर लाइब्रेरी में आगामी दादा नवाब कायमखां के 607वें यौम-ए-शहादत के अवसर पर 14 जून 2026 तक फर्नीचर सहित 10 अतिरिक्त कंप्यूटर लगाए जाने की घोषणा की।
कायमखानी महासभा के संरक्षक सदस्य एवं अंजुमन मिल्लते इस्लामिया संस्थान के संरक्षक मोहम्मद खान द्वारा अंजुमन स्कूल टीम को सम्मान स्वरूप मोमेंटो प्रदान किए गए। अंजुमन स्कूल के सदर एहसान असरफी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन जायरा बानो एवं शमीम शाह द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त विद्यार्थी, उनके अभिभावकगण, स्कूल कमेटी के सदस्य साजिद, सिद्दीक छीपा, सिद्दीक खान, इरशाद शेख, अज़हर शेख, सोनू अशरफ़ी सहित अंजुमन मिल्लते इस्लामिया संस्थान के सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में विद्यालय के प्रिंसिपल शकीलुद्दीन शेख ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...







