Shikha Agarwal was ‘Miss Fagotsav’ at the Fagotsav organised by Agarwal Mahila Samiti.

चित्तौड़गढ़। अग्रवाल महिला समिति की ओर से आयोजित फागोत्सव कार्यक्रम कंकु, गुलाल और फूलों से सजे उल्लासपूर्ण माहौल में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। फाग गीतों, नृत्य और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजे इस आयोजन में महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में शिखा अग्रवाल को ‘मिस फागोत्सव’ के खिताब से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इसके पश्चात भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा की छवियों की स्थापना कर विधिवत फागोत्सव की शुरुआत हुई। आयोजन स्थल पर धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक गरिमा और होली पर्व की उमंग का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
फागोत्सव के दौरान रैंप वॉक, एकल नृत्य, युगल नृत्य, ग्रुप डांस एवं फागोत्सव प्रश्नोत्तरी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं के समापन पर निर्णायकों द्वारा परिणाम घोषित किए गए।
रैंप वॉक प्रतियोगिता में रमिता अग्रवाल ने प्रथम एवं शोभना अग्रवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य में दीपा अग्रवाल प्रथम तथा रिया अग्रवाल द्वितीय रहीं। युगल नृत्य प्रतियोगिता में शिखा अग्रवाल व दीपा अग्रवाल की जोड़ी प्रथम रही, जबकि आक्षिंका अग्रवाल व शिखा अग्रवाल को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में सुरभि अग्रवाल, शिखा अग्रवाल और दीपा अग्रवाल की टीम प्रथम रही, वहीं नेहा अग्रवाल, रचना अग्रवाल, हर्षिता अग्रवाल और नेहा झुंझुनवाला की टीम द्वितीय स्थान पर रही।

कार्यक्रम के दौरान स्नेह भोज का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल महिला समिति की उपाध्यक्ष किरण अग्रवाल, सचिव नीरजा गर्ग, सांस्कृतिक मंत्री हनी अग्रवाल, सूचना मंत्री नेहा झुंझुनवाला, संरक्षक ममता मोर, कोषाध्यक्ष मोना अग्रवाल, सहसचिव समता अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिला सदस्य उपस्थित रहीं।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






