PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK - Chittorgarh News

SHARE:

  • Buying a railway ticket is a contribution to the country’s development: MLA Akya,
  • रेलवे के “मेरा टिकट मेरी शान” मिशन का किया शुभारंभ

चित्तौड़गढ़। रेलवे द्वारा आरम्भ किए गए “मेरा टिकट मेरी शान, विकसित भारत के लिए मेरा योगदान” मिशन का शुभारंभ रविवार को रेलवे स्टेशन परिसर में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विधायक आक्या ने उपस्थित विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि रेल टिकट केवल यात्रा का अधिकार पत्र नहीं है, बल्कि यह देश के विकास में नागरिकों की प्रत्यक्ष हिस्सेदारी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि टिकट खरीदने से रेलवे तंत्र सशक्त होता है, रेल सुविधाओं का विस्तार होता है, रेलगाड़ियां अधिक आधुनिक व सुरक्षित बनती हैं तथा रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प संभव होता है।

विधायक आक्या ने आमजन से अपील की कि वे टिकट खरीदकर यात्रा करें, अपनी जिम्मेदारी निभाएं और सम्मानजनक यात्रा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।
कार्यक्रम में बस्सी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भंवरसिंह खरड़ी, नरेन्द्र पोखरना, क्षेत्रीय रेल अधिकारी रामेश्वर प्रसाद, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक संजय पासी, स्टेशन प्रबंधक सीएल मीणा, एनके जोशी, कमलेश खटवानी सहित बड़ी संख्या में रेलवे अधिकारी, कर्मचारी एवं यात्री उपस्थित रहे।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *