PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK होटल व सेवा क्षेत्र को बड़ी राहत: प्रदूषण नियंत्रण मण्डल की विशेष छूट योजना लागू - Chittorgarh News

होटल व सेवा क्षेत्र को बड़ी राहत: प्रदूषण नियंत्रण मण्डल की विशेष छूट योजना लागू

SHARE:

Major relief to hotel and service sector: Pollution Control Board’s special exemption scheme implemented

चित्तौड़गढ़, 28 जनवरी। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल ने राज्य में पर्यावरण संरक्षण कानूनों के अनुपालन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से होटल एवं सेवा क्षेत्र की इकाइयों के लिए एक विशेष छूट योजना लागू की है। इस योजना के अंतर्गत अब तक बिना स्थापना एवं संचालन सम्मति के संचालित इकाइयों को बड़ी राहत प्रदान की गई है।

यह योजना जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1974 तथा वायु (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1981 के तहत पहले से स्थापित एवं संचालित, लेकिन सम्मति प्राप्त नहीं कर सकी इकाइयों को ध्यान में रखकर लागू की गई है। योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसी इकाइयों को वैध सम्मति प्राप्त करने हेतु प्रेरित करना है, जिससे पर्यावरणीय नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित हो सके।
योजना के अंतर्गत होटल, रिसॉर्ट, अस्पताल, मैरिज गार्डन, शैक्षणिक संस्थान, शॉपिंग मॉल, ऑटोमोबाइल सर्विसिंग स्टेशन, कॉल सेंटर, बीपीओ सहित सेवा क्षेत्र की सभी वे इकाइयाँ, जो अब तक राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के सम्मति दायरे में नहीं आई हैं, वे 31 मार्च 2026 तक संचालन सम्मति हेतु आवेदन कर सकती हैं।

विशेष छूट के तहत पात्र इकाइयों को उन वर्षों के लिए किसी भी प्रकार का पिछला शुल्क नहीं देना होगा, जिन वर्षों में वे बिना वैध सम्मति के संचालित रही हैं। हालांकि, इकाइयों को जल एवं वायु अधिनियम के अंतर्गत निर्धारित प्रक्रिया शुल्क के अनुसार स्थापना एवं संचालन सम्मति के लिए आवेदन करना अनिवार्य रहेगा।
यह योजना उन इकाइयों पर भी लागू होगी, जिनके सम्मति संबंधी आवेदन पूर्व में किए जा चुके हैं एवं वर्तमान में राज्य मण्डल के पास लंबित हैं। वहीं, जिन प्रकरणों का निस्तारण पहले ही किया जा चुका है, उनमें पूर्व अवधि की फीस की वापसी पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल, क्षेत्रीय कार्यालय चित्तौड़गढ़ के क्षेत्रीय अधिकारी आशीष कुमार बौरासी ने सभी पात्र होटल एवं सेवा क्षेत्र की इकाइयों से अपील की है कि वे इस विशेष छूट योजना का अधिकतम लाभ उठाते हुए निर्धारित समय-सीमा में स्थापना एवं संचालन सम्मति के लिए आवेदन करें तथा पर्यावरणीय कानूनों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित करें।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *