हरियाणा से चोरी हुई रोडवेज बस चित्तौड़गढ़ में पकड़ी: कई जिलों की नाकेबंदी तोड़ भागा चालक, ट्रकों की दीवार बनाकर पुलिस ने दबोचा

SHARE:

Roadways bus stolen from Haryana intercepted in Chittorgarh: Driver fled after breaching police blockades across several districts; police apprehended him after creating a wall of trucks.

चित्तौड़गढ़। हरियाणा से चोरी हुई एक रोडवेज बस ने शनिवार को राजस्थान में हड़कंप मचा दिया। नशे में धुत चालक बस को तेज रफ्तार से दौड़ाते हुए कई जिलों की पुलिस नाकेबंदी तोड़कर निकल गया। आखिरकार चित्तौड़गढ़ जिले के रोलाहेड़ा चौराहे पर पुलिस ने फिल्मी अंदाज में ट्रकों को सड़क पर आड़ा खड़ा कर बस का रास्ता रोका और चालक को गिरफ्तार कर लिया।

चंदेरिया थानाधिकारी मोतीराम सारण ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि हरियाणा राज्य परिवहन की चोरी हुई बस भीलवाड़ा की ओर से चित्तौड़गढ़ की तरफ आ रही है। बस चालक नशे की हालत में था और रास्ते में पुलिस की नाकेबंदियों को तोड़ते हुए आगे बढ़ रहा था।

गंगरार में तोड़ी नाकेबंदी, बढ़ा खतरा

भीलवाड़ा के बाद गंगरार थाना क्षेत्र में पुलिस ने बस को रोकने के लिए नाकेबंदी की, लेकिन चालक ने रफ्तार कम करने के बजाय बैरिकेड्स तोड़ दिए और बस लेकर फरार हो गया। इससे हाईवे पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा पैदा हो गया।

ट्रकों की दीवार बनाकर रोकी बस

गंगरार से निकलने के बाद चंदेरिया पुलिस ने रोलाहेड़ा चौराहे पर बस को रोकने की रणनीति बनाई। थानाधिकारी मोतीराम सारण के नेतृत्व में पुलिस ने हाईवे से गुजर रहे तीन-चार बड़े ट्रकों को रुकवाकर सड़क पर आड़ा खड़ा कराया, जिससे पूरा मार्ग बंद हो गया।

जैसे ही बस मौके पर पहुंची, सामने ट्रकों की कतार देखकर चालक को मजबूरन ब्रेक लगाने पड़े। बस रुकते ही पुलिस टीम ने चारों ओर से घेराबंदी कर चालक को बस से नीचे उतारकर हिरासत में ले लिया।

हरियाणा निवासी चालक गिरफ्तार

पुलिस ने चालक की पहचान 47 वर्षीय अजय कुमार पुत्र सतपाल, निवासी हरियाणा के रूप में की है।

पूछताछ में अजय कुमार ने बताया कि वह उज्जैन में वाहन चलाने का काम करता है। जयपुर बस स्टैंड पर उसकी मुलाकात नवीन नामक व्यक्ति से हुई, जिसने उसे बस की चाबी और 500 रुपये देकर बस को उज्जैन पहुंचाने के लिए कहा। रास्ते में उसने बस में 10 से 12 यात्रियों को बैठाया तथा अजमेर के बांदनवाड़ा क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप से 1,000 रुपये का डीजल भी भरवाया।

पुलिस कर रही गहन जांच

पुलिस के अनुसार चालक अत्यधिक नशे में था, लेकिन उसके इस दावे की जांच की जा रही है कि उसे बस के चोरी की होने की जानकारी नहीं थी। पुलिस अब बस चोरी के पूरे नेटवर्क और ‘नवीन’ नामक व्यक्ति की तलाश में जुटी है।

यह खबरें भी पढ़ें…

हरियाणा से चोरी हुई रोडवेज बस को चित्तौड़गढ़ पुलिस ने फिल्मी अंदाज में ट्रकों की दीवार बनाकर रोका। नशे में धुत चालक कई नाकेबंदियां तोड़कर भाग रहा था, जिसे रोलाहेड़ा चौराहे पर गिरफ्तार किया गया

haryana-stolen-roadways-bus-caught-by-chittorgarh-police

ठाकुर श्री कल्ला जी के श्रीनाथ स्वरूप के मनभावन श्रृगांर ओर 56 भोग की झांकी ने भक्तो का मन मोहा

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Comment

और पढ़ें