PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK चित्तौड़गढ़ दुर्ग को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए चलेगा विशेष अभियान - Chittorgarh News

चित्तौड़गढ़ दुर्ग को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए चलेगा विशेष अभियान

SHARE:

A special campaign will be launched to make Chittorgarh Fort plastic free.

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में दुर्ग व शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर बैठक, नगर परिषद को दिए सख्त निर्देश

चित्तौड़गढ़, 28 जनवरी। ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ दुर्ग को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में कलेक्टर चेंबर में दुर्ग एवं शहर की सफाई व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं गाइड यूनियन के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में दुर्ग पर आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा चित्तौड़गढ़ की स्वच्छ व सकारात्मक छवि बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला कलक्टर ने ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ दुर्ग को पूर्णतः प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए शीघ्र विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटक जब दुर्ग से लौटें तो यहां की स्वच्छता, सुव्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण की सकारात्मक छवि अपने साथ लेकर जाएं। इसके लिए नगर परिषद एवं यूआईटी द्वारा संयुक्त रूप से अभियान की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

अभियान के तहत

• आमजन व पर्यटकों को जागरूक किया जाएगा

• प्लास्टिक उपयोग रोकने हेतु कपड़े की थैलियों का वितरण किया जाएगा

• दुर्ग क्षेत्र में नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाएगी

जिला कलक्टर ने नगर परिषद को दुर्ग एवं शहर क्षेत्र में नियमित, प्रभावी और व्यवस्थित सफाई सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि साफ-सफाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में “एक जिला-एक पर्यटन स्थल” योजना के अंतर्गत चित्तौड़गढ़ जिले को स्वीकृत दो सुलभ कॉम्प्लेक्स के संबंध में भी चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि स्वीकृत बजट के अंतर्गत दुर्ग क्षेत्र में प्रस्तावित सुलभ कॉम्प्लेक्स के निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाए। साथ ही दुर्ग के ऐतिहासिक स्थलों पर उपयुक्त साइनेज लगाने, एकत्रित कचरे के समुचित निस्तारण एवं स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद विनय पाठक, अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू-अ) रामचंद्र खटीक, उपखंड अधिकारी बीनू देवल, नगर परिषद प्रशासक कैलाश चंद्र गुर्जर सहित पुरातत्व विभाग, नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी एवं गाइड यूनियन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *