PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों की बैठक में कैलाश चन्द्र वैष्णव जिलाध्यक्ष नियुक्त - Chittorgarh News

सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों की बैठक में कैलाश चन्द्र वैष्णव जिलाध्यक्ष नियुक्त

SHARE:

चित्तौड़गढ़। शनिवार को शहर में सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिविल डिफेंस संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष पद को लेकर विचार-विमर्श हुआ, जिसमें उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से कैलाश चन्द्र वैष्णव को जिलाध्यक्ष चुना। उनके चयन की घोषणा होते ही सदस्यों ने तालियों के साथ स्वागत किया।

बैठक की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी कमलेश कुमार शर्मा ने बताया कि संगठन को सशक्त बनाने और सिविल डिफेंस की गतिविधियों को अधिक प्रभावी रूप से संचालित करने के उद्देश्य से यह बैठक बुलाई गई थी। जिलाध्यक्ष चुने जाने के बाद कैलाश चन्द्र वैष्णव ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे तथा सभी स्वयंसेवकों को साथ लेकर कार्य करेंगे।

इसके पश्चात जिलाध्यक्ष वैष्णव की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यकारिणी में नारायण लाल भोई को संयोजक नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद पर नारायण लाल किर, भैरू लाल गुर्जर, पवन कुमार शर्मा, रामेश्वर लाल और रतन लाल गुर्जर को जिम्मेदारी सौंपी गई। महासचिव के रूप में मुकेश कुमार भोई को चुना गया, जबकि सचिव पद पर शोभागमल कुमावत तथा संयुक्त सचिव पद पर डाल चंद्र भोई को मनोनीत किया गया।

मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी कमलेश कुमार शर्मा को दी गई, वहीं सह मीडिया प्रभारी के रूप में रतन लाल भोई को नियुक्त किया गया। प्रचार मंत्री मदन लाल सालवी, सूचना प्रभारी रतन लाल भोई तथा कोषाध्यक्ष पद पर अर्जुन लखारा और प्रियदर्शन सिंह को चुना गया। जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विक्रम कुमावत, दिनेश कुमार शर्मा, राजेश कुमार प्रजापत और मुकेश कुमार जाट को शामिल किया गया।

बैठक के अंत में संगठन की आगामी योजनाओं तथा सिविल डिफेंस से जुड़े कार्यों पर चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर समाज सेवा और आपदा प्रबंधन के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *