विधायक आक्या ने चौगावड़ी विद्यालय में नवनिर्मित मंदिर का किया लोकार्पण

SHARE:

MLA Akya inaugurated the newly constructed temple at Chaugawadi school.
चित्तौड़गढ़, 23 जनवरी।
विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के ग्राम चौगावड़ी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को नवनिर्मित मंदिर एवं सरस्वती माता की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के मुख्य आतिथ्य में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण देव त्रिपाठी ने बताया कि सेवानिवृत्त कार्यालय अधीक्षक काशीराम जोशी तथा उनके पुत्र दुर्गेश जोशी व राकेश जोशी द्वारा विद्यालय परिसर में मंदिर का निर्माण कराया गया। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सरस्वती माता की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। विधायक आक्या ने पट्टिका का अनावरण कर मंदिर का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर भूमि विकास बैंक चेयरमेन बद्रीलाल जाट, पूर्व प्रधान देवेन्द्र कंवर, सरपंच रणजीत सिंह भाटी, नारू जाट, राजमल सुखवाल, दिनेश शर्मा, शंकरदास वैष्णव, पूर्व पार्षद घनश्याम मेनारिया, रामलाल जाट, देवकिशन शर्मा, ओम व्यास, दिनेश तिवारी, रतनलाल जाट, मनोज शर्मा, पूर्व प्रधानाध्यापक प्यारचंद गवारिया, बालूराम शर्मा, भंवरलाल शर्मा, नंदलाल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं धर्मप्रेमीजन उपस्थित रहे।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment

और पढ़ें