PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK एम्बुलेंस सेवा समिति के चुनाव 28 को - Chittorgarh News

एम्बुलेंस सेवा समिति के चुनाव 28 को

SHARE:

एम्बुलेंस सेवा समिति के चुनाव 28 को

 

चित्तौड़गढ़। एम्बुलेंस सेवा समिति, चित्तौड़गढ़ की कार्यकारिणी के चुनाव रविवार 28 दिसम्बर को सम्पन्न होंगे।

सचिव अफजल शाह ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से जिले में चित्तौड़गढ़ एम्बुलेंस सेवा समिति संचालित है जो एम्बुलेंस कार्मिकों के हितों की रक्षा सहित जनहितार्थ में भी कार्य करती आ रही है। लावारिस शवों को उठाना, असहाय लोगों को एम्बुलेंस की निःशुल्क सेवाएँ देना समिति का ध्येय रहा है। काफी समय के पश्चात् समिति की कार्यकारिणी के चुनाव कराये जाने का निर्णय लिया गया। रविवार को आयोजित चुनाव प्रक्रिया में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन होगा। जिसमें समिति के अधिकृत सदस्य मतदान करेंगे। उन्होंने बताया कि विभिन्न पदों पर आवेदकों के फार्म जमा हो चुके हैं जिनकी जाँच कर अंतिम सूची जारी कर दी। एक से अधिक आवेदन प्राप्त पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया की जाएगी। इस हेतु रविवार को मतदान प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक होगा। अपराह्न तीन बजे मतगणना की जाएगी उसके तुरंत पश्चात् परिणाम घोषित कर दिये जायेंगें।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *