यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने किया राष्ट्रीय स्वदेशी मेले का निरीक्षण

चित्तौड़गढ़। नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने गुरुवार को आयोजित राष्ट्रीय स्वदेशी मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेले में लगे विभिन्न स्वदेशी उत्पादों के स्टॉलों का अवलोकन कर उनकी जानकारी ली और स्वदेशी वस्तुओं के प्रचार–प्रसार हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
मंत्री खर्रा ने वंडर सीमेंट, आदित्य सीमेंट सहित विभिन्न कॉर्पोरेट एग्जीबिशनों का भी भ्रमण किया। उन्होंने प्रदर्शित उत्पादों, नवीन तकनीकों तथा औद्योगिक विकास से जुड़े पहलुओं पर संबंधित प्रतिनिधियों से विस्तार से चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान रतनलाल गाडरी, रणजीत सिंह, सागर सोनी, गोवर्धन लाल जाट, नंदकिशोर लोहार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंत्री खर्रा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्वदेशी उद्योगों और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिलता है तथा आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को सशक्त आधार मिलता है।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: Ilyas
पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता







