चित्तौड़गढ़, 17 दिसंबर 2025।

विश्व की सबसे बड़ी और भारत की एकमात्र जिंक, लेड और सिल्वर इंटीग्रेटेड उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिंक ने प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय सर्टिफिकेशन प्राप्त कर अपनी वैश्विक विश्वसनीयता और नेतृत्व को और सशक्त किया है। कंपनी को यूरोपीय यूनियन के लिए आरईएसीएच कंप्लायंस, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (बीआईएस) सर्टिफिकेशन तथा सिल्वर के लिए लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन (एलबीएमए) की गुड डिलीवरी मान्यता सहित कई वैश्विक मानक प्रमाणन मिले हैं।
• ये सर्टिफिकेशन हिन्दुस्तान जिंक की उच्च-शुद्धता, सुरक्षा और कड़े रेगुलेटरी कंप्लायंस मानकों पर खरे उतरने वाली उत्पाद गुणवत्ता को प्रमाणित करते हैं।
• उन्नत डिजिटल क्वालिटी सिस्टम, अत्याधुनिक स्मेल्टिंग तकनीक और एंड-टू-एंड प्रोसेस कंट्रोल के जरिए कंपनी विश्वसनीय और विविध प्रोडक्ट पोर्टफोलियो उपलब्ध कराती है।
कंपनी के उत्पादों में स्पेशल हाई ग्रेड जिंक, हाई ग्रेड जिंक, कंटीन्यूअस गैल्वनाइजिंग ग्रेड जिंक, डाई कास्टिंग के लिए जिंक बेस्ड अलॉय, एलबीएमए प्रमाणित 99.99 प्रतिशत शुद्ध सिल्वर बार (1 किलोग्राम एवं 30 किलोग्राम) और सिल्वर पाउडर शामिल हैं। इनका उपयोग ऑटोमोटिव, इंफ्रास्ट्रक्चर, रिन्यूएबल एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स, निर्माण और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे अहम क्षेत्रों में किया जाता है।
हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ एवं पूर्णकालिक निदेशक अरुण मिश्रा ने कहा कि, “क्वालिटी हमारे लिए सिर्फ लक्ष्य नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति का हिस्सा है। ये अंतरराष्ट्रीय सर्टिफिकेशन हमारी जीरो-डिफेक्ट सोच और निरंतर उत्कृष्टता का परिणाम हैं। हम क्वालिटी, सुरक्षा, सस्टेनेबिलिटी और जिम्मेदार खनन में ग्लोबल बेंचमार्क स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
• सस्टेनेबिलिटी की दिशा में कम्पनी का लो-कार्बन ग्रीन जिंक ‘ईकोजेन’ रिन्यूएबल एनर्जी से निर्मित है।
• प्रति टन जिंक पर 1 टन से कम कार्बन उत्सर्जन के साथ यह ग्लोबल औसत से लगभग 75 प्रतिशत कम कार्बन फुटप्रिंट रखता है, जिससे कस्टमर्स के स्कोप-3 एमिशन में बड़ी कमी आती है।
क्वालिटी, इनोवेशन और पर्यावरणीय जिम्मेदारी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते हिन्दुस्तान जिंक इंटरनेशनल काउंसिल ऑन माइनिंग एंड मेटल्स (आईसीएमएम) की सदस्यता प्राप्त करने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी है।
40 से अधिक देशों में अपनी वैश्विक मौजूदगी के साथ, हिन्दुस्तान जिंक सस्टेनेबल वैल्यू क्रिएशन, टेक्नोलॉजी-ड्रिवन क्वालिटी मैनेजमेंट और जिम्मेदार माइनिंग के जरिए मेटल्स प्रोडक्शन के भविष्य को आकार दे रहा है।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






