चित्तौड़गढ़। जिले के वयोवृद्ध एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री कंवरलाल भण्डारी का मंगलवार को 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत सहित पूरे जिले में शोक की लहर फैल गई।
भण्डारी ने राजस्थान पत्रिका एवं हिन्दुस्तान समाचार न्यूज एजेंसी सहित अनेक समाचार पत्रों में प्रतिनिधि के रूप में लगभग छह दशकों तक सेवाएं दीं। उन्होंने करीब 60 वर्ष पूर्व चित्तौड़गढ़ की ज्वलंत समस्याओं को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता से उठाया और उन्हें मंच दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। निर्भीक, धुन के पक्के और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में उन्होंने जिले में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।

अन्याय एवं अनीति के खिलाफ निडर होकर आवाज उठाना उनकी लेखनी की विशेषता रही। वे चित्तौड़गढ़ कर सलाहकार संघ के अध्यक्ष भी रहे। राजस्थान के मुख्यमंत्री एवं बाद में उपराष्ट्रपति रहे श्री भैरोंसिंह शेखावत सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारियों से उनके आत्मीय संबंध रहे। मित्रता एवं संबंधों को निस्वार्थ भाव से निभाने की उनकी विशेषता के कारण उन्हें सर्वत्र सम्मान प्राप्त था।
उनके परिवार में एक पुत्र गोपेन्द्र भण्डारी हैं, जो भारतीय सेना में कर्नल पद पर सेवाएं दे रहे हैं। मंगलवार दोपहर बाद उनके निवास स्थान चंदनपुरा से अंतिम यात्रा निकाली गई, जो शहर के श्मशान घाट पहुंची, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों एवं शुभचिंतकों ने शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






