PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK विजय दिवस समारोह पर सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ को शिक्षा मंत्री द्वारा प्रशस्ति प्रमाण पत्र - Chittorgarh News

विजय दिवस समारोह पर सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ को शिक्षा मंत्री द्वारा प्रशस्ति प्रमाण पत्र

SHARE:

चित्तौड़गढ़,17 दिसंबर। विजय दिवस के पावन अवसर पर राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुशासनात्मक वातावरण, उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रणाली एवं राष्ट्र निर्माण में कैडेटों के योगदान की सराहना करते हुए सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कठोर अनुशासन और नैतिक मूल्यों के समन्वय से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आदर्श मॉडल प्रस्तुत किया है। विद्यालय द्वारा शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ खेलकूद, नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास एवं सैन्य प्रशिक्षण के क्षेत्र में निरंतर श्रेष्ठ परिणाम दिए जा रहे हैं, जो अत्यंत प्रशंसनीय हैं।

उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ भारतीय सशस्त्र बलों के लिए भावी अधिकारियों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विद्यालय के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया के कुशल नेतृत्व में शिक्षकगण एवं समस्त स्टाफ द्वारा कैडेटों में अनुशासन, नेतृत्व, कर्तव्यनिष्ठा एवं देशप्रेम की भावना का निरंतर विकास किया जा रहा है। इस समर्पित प्रयास के कारण ही विद्यालय ने राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान बनाई है। सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ की उपलब्धियां राजस्थान के अन्य शैक्षणिक संस्थानों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह संस्थान आगे भी राष्ट्र सेवा के अपने उद्देश्य को पूरी निष्ठा एवं उत्कृष्टता के साथ निभाता रहेगा।

विद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि शिक्षा मंत्री द्वारा प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर विद्यालय के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया, उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार, शिक्षकगण एवं समस्त स्टाफ में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है। प्राचार्य ने इसे सामूहिक परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम बताया।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *