रमेश ईनाणी गोलीकांड: पुलिस ने मुख्य संदिग्ध का फुटेज किया जारी, पहचान में जुटी टीम

SHARE:

चित्तौड़गढ़, 11 नवम्बर। शहर में मंगलवार को भाजपा नेता व कुरियर व्यवसायी रमेश ईनाणी पर हुए सनसनीखेज गोलीकांड के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिला है। पुलिस ने अब इस मामले के मुख्य संदिग्ध का सीसीटीवी फुटेज जारी किया है, जिसके आधार पर आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने शहर के कई मार्गों और आस-पास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति घटना के वक्त मौके के आसपास दिखाई दिया। प्रारंभिक जांच में यही व्यक्ति गोलीकांड में शामिल बताया जा रहा है।

एसपी ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति का फोटो और वीडियो फुटेज जारी किया गया है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति उक्त संदिग्ध को पहचानता है तो वह पुलिस कंट्रोल रूम (7300453344) या कोतवाली थाना (01472-241060) पर सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

मृतक रमेश ईनाणी कुरियर का बिजनेस करते थे।

पुलिस अब संदिग्ध की गतिविधियों व लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। वहीं, पूरे शहर में अलर्ट जारी कर नाकाबंदी और चेकिंग अभियान भी तेज कर दिया गया है।

रमेश ईनाणी पर हुए इस हमले ने शहर में दहशत फैला दी थी। मंगलवार सुबह सिटी पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार बदमाश ने चलती स्कूटी पर ईनाणी को गोली मारी थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायलहो गए थे।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें