व्यापारी हत्याकांड, मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी की मांग पर कलेक्ट्रेट पर शव के साथ उग्र प्रदर्शन

SHARE:

चित्तौड़गढ़। शहर में मंगलवार को व्यापारी रमेश ईनाणी की दिन दहाड़े गोलीमार कर हत्या का मामला लगातार तूल पकड़ता रहा, जिसके चलते बुधवार को समाजजनो, परिजनों और व्यापारियों ने एम्बुलेंस में शव के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में साजिश रचेता की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

व्यापारी की मंगलवार को सीटी मोक्षधाम के समीप शूटर ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने बनारस निवासी शूटर मनीष दूबे को शहर के समीपस्थ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। इधर उदयपुर से मृतक व्यापारी के शव को एम्बुलेंस में रख कर पुलिस बल के साथ चित्तौड़गढ़ लाया गया, जहा पहले से मौजूद आक्रोशित समाज जनों, परिजनों और व्यपारियों ने एम्बुलेंस को बीच रास्ते में रोककर कलेक्ट्रेट परिसर में लाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मृतक के परिजन मुख्य आरोपी की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते रहे। इस बीच पुलिस के आलाधिकारी आक्रोशित लोगों को लगातार समझाईश करते रहे लेकिन भीड़ ने एक नहीं सुनी।

तीन घंटे से भी अधिक समय तक शव केे साथ प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शन के दौरान एहतियात के तौर पर बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता भी तैनात रहा। इस बीच शव को रखने के लिये लोग फ्रिज लेकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुचे तो पुलिस और क्यूआरटी टीम के जवानो ने फ्रिज को मौके से हटा दिया गया, जिसको लेकर लोग आक्रोशित हों गये। परिजन समाज जन और पुलिस के बीच गहमा गहमी और तकरार लगातार जारी रहा। मामले को लेकर काफी गहमागहमी के बीच आखिरकार समझाईश व आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ, तब जाकर मृतक के शव को अंतिम संस्कार के लिये ले जाया गया। सवेरे समाजजन, व्यापारी व परिजन गोलप्याउ पर एकत्रित हुए जहां से पैदल मार्च निकालते हुए सैकड़ो लोग कलेक्ट्रेट चैराहे पहुंचे, जहां प्रदर्शन करने के करीब एक घंटे बाद प्रदर्शनकारी एम्बुलेंस में शव को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर पहुंच गये, जहां करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन जारी रहा। इस बीच परिजन व समाजजन का पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे, जहां मृतक के बयानो से लेकर अन्य तर्क वितर्क करने के साथ ही पांच दिन में मामले का खुलासा करने के आश्वासन के बाद माहौल शांत हुआ, जिसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिये ले जाने पर सहमति बनी। इधर पुलिस शूटर से पूछताछ के साथ ही गहनता से अनुसन्धान कर रही है, जिसमें सामने आया कि शूटर पिछले दो माह से शहर के समीपस्थ गोपाल नगर में रहकर व्यापारी की रैकी कर रहा था।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें