चित्तौड़गढ़, 11 नवम्बर। शहर में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब सिटी पेट्रोल पंप के पास अज्ञात बदमाश ने दिनदहाड़े भाजपा नेता और कुरियर बिजनेसमैन रमेश ईनाणी पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से ईनाणी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां से उन्हें उदयपुर रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार रमेश ईनाणी मंगलवार प्रातः अपनी स्कूटी से सिटी पेट्रोल पंप से कार्यालय की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक अज्ञात बाइक सवार हेलमेट पहने हुए आया और चलती बाइक से ईनाणी पर फायरिंग कर दी। एक गोली उनकी पीठ में और दूसरी पैर में लगी। अचानक हुए इस हमले से ईनाणी स्कूटी से सड़क पर गिर पड़े।
स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें उठाकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी सरिता सिंह, डीएसपी विनय चौधरी, कोतवाल तुलसीराम प्रजापत मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि हमले के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और पूरे शहर में नाकाबंदी कर अज्ञात बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, श्रवण सिंह राव सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी जिला चिकित्सालय पहुंचे और ईनाणी की कुशलक्षेम जानी।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






