PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK गहन पुनरीक्षण अभियान: 4 नवंबर से बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना पत्र, पारदर्शी मतदाता सूची की दिशा में बड़ा कदम - Chittorgarh News

गहन पुनरीक्षण अभियान: 4 नवंबर से बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना पत्र, पारदर्शी मतदाता सूची की दिशा में बड़ा कदम

SHARE:

गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर)

4 नवंबर से बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना पत्र

पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने को प्राथमिकता

चित्तौड़गढ़ 3 नवंबर  । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण  अभियान (एसआईआर) ने जिले में रफ्तार पकड़ ली है। बीएलओ द्वारा मतदाता मैपिंग का कार्य तेजी से जारी है। सोमवार को जिले के सभी बुथ लेवल अधिकारियों को गणना पत्र वितरित किए गए।

निर्वाचन विभाग के अनुसार 4 नवंबर से बीएलओ घर-घर जाकर गणना पत्र वितरित करेंगे, जिससे प्रत्येक योग्य मतदाता का विवरण अद्यतन एवं सटीक सुनिश्चित किया जा सके। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से गणनापत्र की जानकारी प्राप्त करेंगे और गणना पत्र को ऑनलाइन करने का कार्य भी करेंगे। शुरुआत में मतदाता क्रमांक 1 से 200 तक के गणना पत्र वितरित किए गए है। उसके बाद 201 से 600 और बाद में शेष मतदाता क्रमांक के गणना पत्र वितरित किए जाएंगे। यह प्रक्रिया मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

बूथ स्तर तक कार्यों की निगरानी अलग अलग स्तर पर नियुक्त आरएएस स्तर के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सघन रूप से की जा रही है। बीएलओ द्वारा अपनी दैनिक प्रगति का अभिलेखन किया जा रहा है जिसके आधार पर सुपरवाईजर,ईआरओ एवं डीईओ स्तर पर उनका पर्यवेक्षण साथ साथ हो रहा है।

समयबद्ध कार्यक्रम :

4 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2025 तक घर-घर गणना प्रपत्र के वितरण एवं संग्रहण का कार्य
9 दिसम्बर 2025 को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित।
9 दिसम्बर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियां ली जाएंगी।
9 दिसम्बर से 31 जनवरी 2026 तक नोटिस फेज रहेगा जिसमें सुनवाई एवं सत्यापन किया जाएगा।
7 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *