चित्तौड़गढ़। नगर परिषद कार्यालय में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब परिसर में एक सांप दिखाई दिया। परिषद के गार्डन क्षेत्र में यह सांप देखा गया, जो कुछ ही देर में बरामदे में जा घुसा। अचानक सांप दिखने से कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और कार्यालय में दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलने पर नगर परिषद के राजस्व अधिकारी कमलेंद्र प्रताप सिंह सिसोदिया ने सर्प प्रेमी मनीष तिवारी से संपर्क किया। तिवारी के नगर से बाहर होने के कारण उन्होंने सर्प प्रेमी मुबारक खान पठान को सूचना दी। सूचना मिलते ही मुबारक खान तत्काल परिषद कार्यालय पहुंचे। इस दौरान अधिकारी विनोद शर्मा सांप पर नजर बनाए हुए थे।
मुबारक खान ने अपनी दक्षता से लगभग 4 फीट लंबे चकतेदार सांप को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि यह रसल वाइपर (Russell’s Viper) है — जो भारत के सबसे विषैले और खतरनाक सर्पों में से एक माना जाता है। उसका जहर किंग कोबरा के बराबर ही होता हुआ। जब इसे किसी से खतरा महसूस होता है तो ये फुफकार मारता है जो कुकर के सिटी जैसी आवाज निकलती हैं।

इसके काटने से न्यूरोटॉक्सिक जहर शरीर में तेजी से फैलता है और खून जमने लगता है, जिससे व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों में तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल जाकर एंटी-वेनम इंजेक्शन लगवाना जरूरी है।
सांप को सुरक्षित रूप से पकड़ने के बाद वन विभाग को सुपुर्द किया गया, जिसके बाद वन कर्मियों द्वारा उसे जंगल में छोड़ा जाएगा।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: Ilyas
पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता









