PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK राज किसान साथी पोर्टल पर कृषि छात्राओं के लिए आवेदन शुरू, 31 जनवरी 2026 तक कर सकेंगी अप्लाई - Chittorgarh News

राज किसान साथी पोर्टल पर कृषि छात्राओं के लिए आवेदन शुरू, 31 जनवरी 2026 तक कर सकेंगी अप्लाई

SHARE:

चित्तौड़गढ़, 03 नवम्बर। कृषि विभाग द्वारा कृषि संकाय में अध्ययनरत छात्राओं के लिए वर्ष 2025-26 में प्रोत्साहन राशि योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एक जुलाई से प्रारम्भ की जा चुकी है। इच्छुक छात्राएँ राज किसान साथी पोर्टल पर 31 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकती हैं।

 

संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) दिनेश कुमार जागा ने बताया कि जिले के समस्त कृषि विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत छात्राएँ इस योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि हेतु आवेदन करने की पात्र हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित संस्था प्रधान अपनी संस्था में पंजीकृत छात्राओं के आवेदन समय पर करवाना सुनिश्चित करें ताकि पात्र छात्राओं को प्रोत्साहन राशि शीघ्र जारी की जा सके।

 

उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ संस्था प्रधान का प्रमाण-पत्र संलग्न करना आवश्यक है। केवल निर्धारित अवधि में किए गए आवेदन ही मान्य होंगे। 31 जनवरी 2026 के पश्चात वर्ष 2025-26 से संबंधित कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

 

प्रोत्साहन राशि का भुगतान केवल राजस्थान की मूल निवासी छात्राओं को किया जाएगा जो राजकीय या राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त कृषि विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत हैं। यह योजना कृषि विषय में अध्ययनरत माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर की छात्राओं के लिए लागू होगी।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *