PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK दरगाह हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. पर सम्पन्न हुआ सामूहिक विवाह सम्मेलन तीन जोड़ों का निकाह, शिक्षा और ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया गया - Chittorgarh News

दरगाह हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. पर सम्पन्न हुआ सामूहिक विवाह सम्मेलन तीन जोड़ों का निकाह, शिक्षा और ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया गया

SHARE:

कपासन 03 नवम्बर। मंसूरी एजूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी उदयपुर के तत्वाधान मे दरगाह हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. में सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न हुआ।

सोसायटी के सचिव जाहिद मोहम्मद मंसूरी के अनुसार दरगाह शरीफ स्थित अहमद कबीर मंजिल मे रविवार प्रातः मौलाना अंसारूल हक की तिलवाते कलामे पाक के बाद दीवाना शाह माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने नात शरीफ पेश की। महमाने खुसुसी हाजी लतीफ मंसूरी आरको अध्यक्ष मंसूरी पंचायत संस्था राजस्थान जयपुर एवं अजय एस. मेहता ट्रस्टी-रमा मेहता चेरिटेबल ट्रस्ट उदयपुर ने आज के इस दौर मे सामूहिक विवाह सम्मेलन के फायदे बताये और शिक्षा एवं बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं पर अपने विचार व्यक्त किए।

सोसायटी के सदर अब्दुल लतीफ मंसूरी कुवैत वाले ने महमाने खुसुसी एवं मुख्य अतिथि आज़ाद हुसैन मंसूरी, पूर्व उप सरपंच सांवलिया जी, दरगाह वक्फ कमेटी के नायब सदर मोहम्मद यासीन खाँ अशरफी, मास्टर अल्लाह बेली मंसूरी, हेमराज भाटी रिटायर्ड सचिव सेवा मंदिर उदयपुर, मास्टर मोहम्मद खाँ मंसूरी, सदर मंसूरी समाज कपासन एवं वक्फ कमेटी सदस्य सैयद अख्तर अली बुखारी का शाॅल ओढ़ाकर इस्तकबाल किया। मोहम्मद सईद काजी, हाफिज आदिल रज़ा, हाफिज मो खतीब, पेश ईमाम मस्जिद मंसूरियान ने तीनो जोडो को ईजाब कबूल करा खुतबा पढ़ दुआ की। बाबे विलायत से अहमद कबीर मंजील तक दुल्हो की बिन्दोली निकली। बिन्दोली का सोसायटी की तरफ से ईस्तकबाल किया। हाजी मोहम्मद सईद काजी की मिलाद पार्टी ने नातो, मनकबत व सेहरा पढ़ा दरगाह वक्फ कमेटी के सैक्रेट्री मोहम्मद अब्बास अशरफी ने प्रोग्राम का संचालन किया। सम्मेलन मे आए हुए सभी मेहमानो का खाना चिश्तीया डोम मे रखा गया। सम्मेलन मे आस-पास एवं दूर-दूर के कई समाजजन ने भाग लेकर खुशी व्यक्त की।

सोसायटी के खजांची मोहम्मद यूसुफ मंसूरी इंजिनियर के अनुसार प्रत्येक जोडे को 21000 हजार रूपये का चेक, समाज के लोगो की तरफ से सिलाई मशीन व अन्य कई उपहार दिए। आखिर मे सोसायटी के सदर अब्दुल लतीफ मंसूरी ने सबका आभार व्यक्त किया एवं सलातो सलाम पर सम्मेलन का इख्तेताम हुआ।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *