चित्तौड़गढ़, 03 नवम्बर। निंबाहेड़ा कोतवाली थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में तीन वर्ष से फरार चल रहे स्थाई वारंटी पिस्टल सप्लायर को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक उदयपुर रेंज के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सुदर्शन चक्र” के तहत जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया है। इसी क्रम में एएसपी सरिता सिंह के मार्गदर्शन एवं डीवाईएसपी बद्रीलाल के निर्देशन में थानाधिकारी रामसुमेर मीणा के नेतृत्व में एएसआई सूरज कुमार, कांस्टेबल राकेश, वीरेंद्र एवं देवेंद्र की टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने 3 नवम्बर को वांछित अभियुक्त रोहित पिता राजमल पुरबिया (उम्र 21 वर्ष) निवासी रानीखेड़ा, हाल सरवानिया, जावद (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया। आरोपी पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहा था और पिस्टल सप्लाई से जुड़े आर्म्स एक्ट प्रकरण में वांछित था।
पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है तथा आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






