घोसुंडा में बेड़च नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत प्रसादी में आए थे, नहाने गए तो हुआ हादसा

SHARE:

चित्तौड़गढ़, 16 अक्टूबर।चंदेरिया थाना क्षेत्र के घोसुंडा गांव में गुरुवार दोपहर बेड़च नदी में दो किशोरों के डूबने से दर्दनाक हादसा हो गया। दोनों किशोर अपने नाना के घर प्रसादी में शामिल होने आए थे।

घोसुंडा सरपंच दिनेश भोई ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे चार किशोर धोलेश्वर महादेव मंदिर के पास बने घाट पर नहाने गए थे। इस दौरान कपिल (15) पुत्र भोनीराम भोई गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में कैलाश (19) पुत्र लालूराम भोई भी नदी में उतर गया, लेकिन तेज बहाव और गहराई अधिक होने से दोनों की डूबने से मौत हो गई।

सूचना मिलते ही तहसीलदार विपिन चौधरी,चंदेरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सिविल डिफेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद कपिल का शव और करीब दो घंटे बाद कैलाश का शव नदी से बरामद किया गया।

दोनों के शवों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों सहित चंदेरिया थाना के सुरेंद्र सिंह मय जाब्ता, ग्राम विकास अधिकार शकील अहमदव शैलेंद्र झवर,तेजपाल रैगर, एडवोकेट ओम प्रकाश शर्मा, रवि विरानी,पार्षद बालकिशन भोई

तलाशी अभियान में सिविल डिफेंस के कैलाश चंद्र वैष्णव, नारायण लाल भोई, रतन लाल भोई, राजकुमार भोई, मुकेश भोई, रमेश भोई, भेरूलाल भोई और रतन भोई सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *