चित्तौड़गढ़ से चोरी हुई JCB मंदसौर से बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार — पुलिस ने 100 सीसीटीवी कैमरे देखकर किया खुलासा

SHARE:

चित्तौड़गढ़, 14 अक्टूबर। सदर थाना पुलिस ने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन क्षेत्र से चोरी हुई JCB की वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से चोरी की गई JCB बरामद की।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 30 सितंबर की रात रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रहने वाले हरीश सालवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर के बाहर खड़ी JCB को अज्ञात बदमाश चुरा ले गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की।

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह के निर्देशन और डीवाईएसपी विनय कुमार चौधरी के सुपरविजन में थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी और मानवीय संसाधनों के आधार पर गहन जांच की। करीब 100 सीसीटीवी कैमरे देखने और सुरागों को जोड़ते हुए पुलिस दल 150 किलोमीटर दूर मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के दलोदा थाना क्षेत्र के लसुडिया ईला गांव पहुंचा, जहां से चोरी की गई JCB बरामद की गई।

पुलिस ने इस वारदात में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है —

• रोहित मीणा (18) पुत्र प्रमोद कुमार मीणा, निवासी लसुडिया ईला

• सचिन सरगरा (30) पुत्र बगदीराम, निवासी कुमारवाड़ा, दलोदा

• अनिल नाथ (28) पुत्र सीताराम नाथ, निवासी कुमारवाड़ा, दलोदा

• फिरोज खां (40) पुत्र अफजल खां, निवासी गौतम नगर, दलोदा

JCB बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी में कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह की विशेष भूमिका रही।

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की इस वारदात में कोई अन्य व्यक्ति या गिरोह भी शामिल था या नहीं।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *