PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK चित्तौड़गढ़ का 6 सदस्यीय दल अर्बन बैंक राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेकर लौटा, राज्यपाल से की भेंट - Chittorgarh News

चित्तौड़गढ़ का 6 सदस्यीय दल अर्बन बैंक राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेकर लौटा, राज्यपाल से की भेंट

SHARE:

चित्तौड़गढ़, 12 सितंबर। राजस्थान में सहकार भारती और सहकारी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित अर्बन बैंकों के राष्ट्रीय अधिवेशन में चित्तौड़गढ़ का 6 सदस्यीय दल भाग लेने के बाद लौट आया। इस दल का नेतृत्व चित्तौड़ अर्बन बैंक के चेयरमैन डा. आई एम सेठिया ने किया। दल में शामिल थे: बैंक निदेशक हेमंत शर्मा, बाबर मल मीणा, प्रबंध मंडल सदस्य आदित्येंद्र सेठिया, प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी और प्रबंधक अनिरुद्ध मालू।

 

अधिवेशन में दल ने सहकारिता क्षेत्र में हो रहे आमूलचूल बदलाव, कुशल बैंक प्रशासन, रिजर्व बैंक के नियामक अनुपालन, मानव संसाधन योजना और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विभिन्न सत्रों में भागीदारी निभाई।

 

अधिवेशन का उद्घाटन राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, सहकारिता मंत्री गोतम कुमार दक, राष्ट्रीय अध्यक्ष सहकार भारती डा. उदय जोशी, आरबीआई निदेशक सतीश मराठे, अंब्रेला चेयरमैन ज्योतिंद्र भाई मेहता और सहकारिता शासन सचिव मंजू राजपाल ने किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े रहे। राज्यपाल ने कहा कि अर्बन बैंक समाज के माध्यम से गरीब वंचित वर्ग के आर्थिक उत्थान में अहम भूमिका निभाएं और स्थापना के उद्देश्य के प्रति जागरूक रहें।

 

अधिवेशन में देशभर से 750 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सहकारिता मंत्री गोतम दक ने अर्बन बैंकों को 18 साल बाद वसूली अधिकार बहाल करने, नए सेवा नियम, एकमुश्त भुगतान योजना और अन्य सहयोग के लिए प्रशस्ति पत्र भेंट कर अभिनंदन किया।

 

चित्तौड़गढ़ दल ने राज्यपाल से की भेंट

 

डॉ. आई एम सेठिया के नेतृत्व में चित्तौड़गढ़ दल ने राजभवन में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से मुलाकात की। इस अवसर पर दल ने शाल उपरना कर अभिनंदन किया और 6 जून को चित्तौड़ अर्बन बैंक के रजत जयंती कार्यक्रम में पधारने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही, चित्तौड़ कार्यक्रम की फोटो एल्बम भी भेंट की। राज्यपाल महोदय ने बैंक सहित अन्य विषयों पर चर्चा की और प्रधान कार्यालय निर्माण कार्य हेतु की गई योजना की जानकारी ली।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *