PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK कार से अवैध नकली शराब बनाने की सामग्री जब्त, एक गिरफ्तार - Chittorgarh News

कार से अवैध नकली शराब बनाने की सामग्री जब्त, एक गिरफ्तार

SHARE:

चित्तौडगढ़। आबकारी विभाग द्वारा नकली शराब बनाने के मामले में कार्यवाही करते हुए कार से बड़ी संख्या में सामग्री जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आबकारी आयुक्त उदयपुर एवं जिला कलक्टर द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों की पालना में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन एवं नीति उदयपुर के सुपरविजन तथा जिला आबकारी अधिकारी गजेन्द्र सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में पूर्व में अवैध नकली शराब प्रकरण में आगे अनुसंधान करते हुए विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर शिवसिंहजी का खेड़ा निवासी महेन्द्र पुत्र हेमाजी गिरी गोस्वामी के रिहायशी मकान व कब्जेशुदा खेतों पर दबिश दी गई, जिसके खेत में छूपा रखी एक मारुति अर्टिगा कार खड़ी मिली, जिसकी तलाशी लेने पर अवैध नकली शराब एवं लेबल दिखाई दिए। देशी मदिरा गुलाब के लेबल व लॉयन देशी सादा मदिरा के कुल 90000 नकली प्रिंट लेबल, एक गत्ता कार्टून में 36 पव्वे नकली शराब आरएमएल काउण्टी क्लब व्हिस्की से भरे एवं दो गत्ता कार्टूनों में 10 पैंकिंग टैपरोल बण्डल बरामद किए। पिछले दो दिनो में जप्त की गई नकली शराब बनाने की सामग्री से लगभग 55 लाख रुपये की नकली शराब बनाई जा सकती है। अभियुक्त महेन्द्र गिरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जिसे रिमाण्ड पर भेजा गया। उपर्युक्त संपूर्ण कार्यवाही में जिला आबकारी अधिकारी राजपुरोहित, सहायक आबकारी अधिकारी जगदीश राम विश्नोई, नन्दकिशोर, जितेन्द्रसिंह, हेमराज जाट, श्रवण लाल मीणा मय आबकारी जाप्ता कार्यवाही में शामिल रहें। उपर्युक्त कार्यवाही में नकली शराब गिरोह के विरुद्ध कार्यवाही जारी है।

2

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *