फसल खराबे का शीघ्र मुआयना करा काश्तकारों को राहत के लिए जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा

चित्तौडगढ़। जिले में अतिवृष्टि से हुए खराबे का शीघ्र मुआयना करा काश्तकारों को राहत दिलाने के लिए पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा है कि हाल ही में जिले भर में हुई भारी बारीश के चलते काश्तकारों की फसलें खराब हो चुकी है। ऐसे में काश्तकारों का लगा बीज, खाद सहित मेहनत पूरी तरह बर्बाद हो गई है, काश्तकार बहुत परेशान है। अभी तक भी कईं खेतों में पानी भरा हुआ है और निरन्तर पानी बह रहा है जिससे किसानों को आर्थिक हानि हुई है वहीं किसान मानसिक रूप से भी परेशान है। पशुओं के खाने का सूखा खाखला, चारा भी बर्बाद होने से पशुपालकों को भी इससे नुकसान हुआ है। चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र की केलझर ग्राम पंचायत के फुसरिया गांव में अतिवृष्टि के चलते मुख्य सड़क से जोड़ने वाली पुलिया पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। यहां पर प्रशासन द्वारा भी दो दिन के लिए आवाजाही बंद की थी। इस गांव में पूर्णतः गरीब तबका निवास करता है और सभी दैनिक मजदूरी पर भी निर्भर है। इस समस्या का भी शीघ्र निस्तारण करवा कर ग्रामीणों को राहत प्रदान करने का अनुरोध किया एवं किसानों के प्रति संवेदनशीलता रखते हुए अतिवृष्टि से हुए नुकसान का सही आंकलन कराने और अतिशीघ्र ही अतिवृष्टि से किसानों को राहत दिलाये जाने को लेकर जिला कलेक्टर ने शीघ्र मुआवज एवं गिरदावरी कराने को लेकर आश्वासन दिया। जाडावत ने गिरदावरी के समय कांग्रेस जनप्रतिनिधियों से पीड़ित किसानों के पक्ष में खड़े रहने की अपील की। नवरतन जीनगर ने बताया कि प्रतिनिधमंडल में ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम जाट, अध्यक्ष रविराज सिंह जाड़ावत, मण्डल अध्यक्ष मोहनसिंह भाटी, दिनेश सोनी, कालूलाल जाट, महावीर सिंह, लादूलाल धाकड़, सत्यनारायण सेन, भंवरलाल मेनारिया, नारायण धाकड़, नरेश धाकड़, धर्मेंद्र सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






