संत अमरा भगत जयंती व जन्माष्टमी पर राउमावि रोजड़ा में पौधारोपण

SHARE:

चित्तौड़गढ़। संत शिरोमणि अमरा भगत जयंती और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में बुधवार को राउमावि रोजड़ा में हरियाली का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया।

 

कार्यक्रम में वक्ताओं ने वृक्षों को जीवन का आधार बताते हुए कहा कि ये न केवल हमें शुद्ध वायु और छाया देते हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन, भूमिगत जलस्तर में वृद्धि, मृदा संरक्षण और वन्यजीवों के संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

 

रामरतन गाडरी ने बताया कि वृक्षारोपण कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ और ग्रामीणों ने मिलकर पौधों की रोपाई कर उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर धर्मवीर सिंह राणावत, प्रधाना/यापक मदनलाल, स्टाफ सदस्य किशनलाल, कैलाश, नाथु गाडरी, सागर, रतन, लेहरू, किशनलाल, अनिल, रमेश सहित कई ग्रामवासी मौजूद रहे।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Comment

और पढ़ें