शैख समाज वेलफेयर सोसायटी चित्तौड़गढ़ की ओर से शहर क़ाज़ी साहब का इस्तकबाल

SHARE:

चित्तौड़गढ़। शैख समाज वेलफेयर सोसायटी चित्तौड़गढ़ की जानिब से क़ाज़ी-ए-शहर अल्हाज अब्दुल मुस्तफा चिश्ती करीमी हबीबी साहब का उमरा पर मक्का मुअज्ज़मा व मदीना मुनव्वरा की हाजिरी के मौके पर समाज के जिम्मेदारान ने इस्तकबाल किया।

 

इस अवसर पर सोसायटी के सदर जनाब इरशाद मोहम्मद शैख की सरपरस्ती में सेक्रेट्री रफीक मोहम्मद शैख, केशियर मोहम्मद इमरान शैख, नायब सदर इरफान शैख, हाजी अब्दुल रज्ज़ाक शैख, सरफ़राज शैख और शकील मोहम्मद शैख ने शहर क़ाज़ी साहब की दस्तारबंदी और गुलपोशी की।

 

कार्यक्रम में क़ाज़ी साहब ने शैख समाज के साथ-साथ सभी समाजों की खुशहाली और अमन-चैन के लिए दुआ करने का वादा किया। साथ ही उन्होंने शैख समाज वेलफेयर सोसायटी का शुक्रिया अदा करते हुए तमाम हज़रात को अपनी मख़्सूस दुआओं से नवाज़ा।

 

उन्होंने पिछले पाँच मर्तबा की ज़ियारतों के खास वाक़ियात भी बयान किए और उपस्थित लोगों को तबर्रुक़ात की ज़ियारत कराई।

 

अंत में पाक परवरदिगार से दुआ की गई कि शहर क़ाज़ी साहब का यह सफ़र आसान और मुकम्मल हो तथा सभी नेक दुआएँ कबूल हों।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Comment

और पढ़ें