विभिन्न वार्डो में विकास कार्य कराने पर विधायक आक्या का किया अभिनंदन

SHARE:

चित्तौडगढ़। विधायक चंद्रभानसिंह आक्या द्वारा मधुवन क्षैत्र के विभिन्न वार्डाे में अनेक विकास कार्य कराने पर वार्डवासियो द्वारा रविवार को विधायक कार्यालय पर विधायक आक्या का उपरना ओढ़ाकर स्वागत व अभिनंदन किया गया। नीरज सुखवाल ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र मधुवन के विभिन्न वार्डाे में विधायक आक्या की अनुशंषा पर नवीन आंगनवाड़ी केंद खुलवाने, सड़क निर्माण, पार्क निर्माण व उसका सुदृढ़ीकरण कार्य सहित अनेक कार्य कराने पर क्षेत्र वासियो द्वारा विधायक आक्या का उनके कार्यालय पर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अनिल ईनाणी, प्रीति सुखवाल, शिव शर्मा, बद्रीलाल मेनारिया, भेरूलाल देवड़ा, रमेश मेनारिया, झमकलाल सुखवाल, अनिल भटनागर, सुधीर मेहता, राजेन्द्रसिंह शक्तावत, ललित जैन, केशव राठौड़, महेश वैष्णव, जगदीश जायसवाल, प्रशांतजी, राजू जांगिड़, गोपाल मोड़, नारायण सिंह चुण्डावत, बद्रीलाल मेनारिया, रवि शर्मा, विपिनसिंह शक्तावत, रूपकिशोर गुप्ता, प्रवीण जैन, राजेन्द्र त्रिपाठी, कन्हैयालाल जागेटिया, गोरीशंकर वैष्णव, मांगीलाल मेनारिया, आर प्रसाद, निरंजन जोशी, योगेश यादव, के एस गौड़ सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Comment