बहन की स्मृति में भाई ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

SHARE:

रक्षाबंधन पर अनूठी पहल, 125 यूनिट रक्त एकत्रित | सांसद और विधायक भी हुए शामिल

चित्तौड़गढ़, 3 अगस्त। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर चित्तौड़गढ़ निवासी पवन शर्मा ने अपनी दिवंगत बहन चेतना शर्मा की स्मृति में एक प्रेरणादायक कदम उठाते हुए विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। तीन वर्ष पूर्व चेतना का एक सड़क हादसे में निधन हो गया था। इस भावनात्मक पहल ने न केवल भाई-बहन के प्रेम को नया आयाम दिया, बल्कि मानव सेवा का भी सुंदर संदेश दिया।

शिविर में शहर के विभिन्न वर्गों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और 125 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जो ज़रूरतमंदों के लिए जीवनदान सिद्ध होगा। इस अवसर पर सांसद सी.पी. जोशी और चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या भी उपस्थित रहे और इस पहल की सराहना की।

शिविर में सबसे पहले रक्तदान करने वाले भाई-बहन की जोड़ी गौरव त्यागी और उनकी बहन गरिमा रही। गौरव अब तक 33 बार और गरिमा 5 बार रक्तदान कर चुके हैं। गरिमा विशेष रूप से दिल्ली से चित्तौड़गढ़ आईं और अपनी दिवंगत शिक्षक मां की याद में रक्तदान किया।

इस आयोजन ने साबित किया कि भाई-बहन का रिश्ता केवल प्रेम का नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक हो सकता है। पवन शर्मा की यह पहल समाज के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बन गई है।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Comment

और पढ़ें