PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK पहाड़ी पर मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका - Chittorgarh News

पहाड़ी पर मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

SHARE:

पहाड़ी पर मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका
चित्तौड़गढ़। मंडफिया थाना क्षेत्र के आक्या और टांडीखेड़ा गांव के बीच स्थित एक पहाड़ी पर रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई, हालात देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान टांडीखेड़ा गांव निवासी 38 वर्षीय कालूलाल पुत्र जमक शर्मा के रूप में हुई है। मृतक कालूलाल शनिवार रात करीब 9 बजे घर से खेत के काम का कहकर निकले थे। उन्होंने परिवार को बताया था कि खेत में काम करवाना है और इसके लिए जेसीबी मशीन मंगवानी है। गर्मी के कारण उन्होंने यह काम रात में करवाने की योजना बनाई थी, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटे। रविवार सुबह जब मनरेगा के मजदूर उसी पहाड़ी पर मिट्टी खुदाई का काम करने पहुंचे तो उन्होंने एक पेड़ के नीचे पड़ी लाश देखी। मजदूर घबरा गए और तुरंत गांव में खबर दी। कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान कालू लाल का बेटा भी मौके पर पहुंचा, जिसने शव की पहचान अपने पिता के रूप में की। घटना की सूचना मिलने पर अति पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, भदेसर उपाधीक्षक अनिल शर्मा और मंडफिया थानाधिकारी गोकुल डांगी मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई गई है। ऐसा माना जा रहा है कि किसी ने कालूलाल की हत्या कर शव को गाड़ी से लाकर पहाड़ी पर फेंका है, या फिर कालूलाल को पहाड़ी पर बुलाकर हत्या की गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित करने के साथ ही शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्ट मार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।

यह खबरें भी पढ़ें…

*गंभीरी नदी पर सफाई हेतु किया सामूहिक श्रमदान – Chittorgarh News*

गंभीरी नदी पर सफाई हेतु किया सामूहिक श्रमदान

बारिश के बाद तापमान में गिरावट, मौसम हुआ सुहाना – लोगों ने ली राहत की सांस

विमान हादसे के मृतकों को हेरिटेज जोन मंडल ने सुभाष चौक पर कैंडल जला कर किया नमन

महिन्द्रा एक्सयुवी से 407 किलो अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *