PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK सरदार अहमद अशरफी साहब का उर्स झण्डे की रस्म के साथ हुआ शुरू - Chittorgarh News

सरदार अहमद अशरफी साहब का उर्स झण्डे की रस्म के साथ हुआ शुरू

SHARE:

Sardar Ahmed Ashrafi Saheb’s Urs started with the flag ceremony
चित्तौड़गढ़। कौमी एकता के प्रतीक मेवाड़ के सूफ़ी हजरत हाफिज सय्यद सरदार अहमद कादरी चिश्ती अशरफी रहमतुल्लाह अलैहे का 24वॉ सालाना उर्स मुबारक का परचम कुशाई रस्म के साथ आगाज हुआ।
सज्जादानशीन मौलाना मुफ्ती उस्मान अशरफी ने बताया कि उर्स के पहले दिन कुरान शरीफ की तिलावत व महफिले मिलाद शरीफ पढ़कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
इस अवसर पर अशरफी साहब के खानदान परिवारजन नवासे सज्जादानशीन मोहम्मद सलीम अशरफी, सज्जादानशीन मोहम्मद यूसुफ अशरफी, हजरत मौलाना इब्राहीम अशरफी साहब के बेटे मौलाना मोहम्मद उमेर अशरफी व शहर काजी अब्दुल मुस्तफा चिश्ती ने झण्डे शरीफ की रस्म अदा की।
इस मौके पर मौलाना जुबेर अशरफ़ी मौलाना जुनेद अशरफ़ी, मोलाना अब्दुल रशीद बरकाती , मौलाना खलील बरकाती ने कुरान की तिलावत पढी। मुफ्ती उसमान अशरफ़ी ने दरूज ताज पढी। युसुफ अशरफी ने शिजरा पढा। शोएब अशरफी ने फातिहा व सलातो सलाम पढा। उमेर अशरफी , सज्जादानशीन सलीम अशरफी , शहर काजी अब्दुल मुस्तफा चिश्ती ने दुऑ मांगी।
इस मौके पर युवा जमात के सरपरस्त गुलाम रसल अशरफ़ी, यासीन छीपा, अशरफी जमात के सदर सोनू अशरफी, सैकेट्र शाहीद छीपा, खाजन्ची अशरफ भाटी, अमान खान, समीर लाला, वसीम  छीपा, सादिक नीलगर, उजेर अशरफी, गोस भाई शेख, उमर छीपा, शरीफ छीपा, सोनु अशरफ़ी, महबूब भाई, जुनेद बरकाती, गुलाम हुसैन, अब्दुल सलाम पेन्टर, रईस मोहम्मद, सिद्वीक नूरी, अब्दुल करीम खान, रईस मोहम्मद, शकील अहमद शेख, मोलाना रईस, हमीद मंसुरी, उस्मान भाई बेगू वाले एवं अशरफी साहब के सैकड़ो मुरीदीन मुरीदीन व मोतकीदीन व अशरफ़ी युवा जमात के मेम्बरान मौजूद थे और आखिर में सलातो व सलाम पैश किया गया व दुआ की गई।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *