आधा दर्जन वारदातों का खुलासा,
पानी की मोटरे सहीत एक मोटरसाईकिल बरामद,

चित्तौड़गढ़। जिले की बिजयपुर थाना पुलिस ने कुओ से पानी की मोटरें व मोटरसाईकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर पानी की मोटरे सहीत चोरी की एक मोटरसाईकिल बरामद की है, आरोपी से करीब आधा दर्जन वारदातों का खुलासा हुआ है। पुलिस की नाकाबंदी के दौरान आरोपी हत्थे चढ़ा हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि थानाधिकारी बिजयपुर प्रभुसिंह चुण्डावत व पुलिस टीम द्वारा एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी ग्रामीण चितौडगढ शिवप्रकाश टेलर के सुपरविजन में अवैध गतिविधियों की निगरानी व धरपकड़ हेतु शुक्रवार को बिजयपुर से कनेरा की तरफ रास्या मंगरी तिराया पर नाकाबन्दी की जा रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाईकिल पर दो व्यक्ति बिच में एक प्लास्टिक के कटटे में कोई भारी सामान लेकर आये जो एकाएक पुलिस नाकाबन्दी को देखकर पिछे मुड भागने लगे, जिन्हे नाकाबन्दी टीम द्वारा पिछा कर एक व्यक्ति को पकडा व मोटरसाईकिल पर रखे कटटे को चैक किया तो उसमें भारी पानी की मोटरें पाई गई। पकडे गये व्यक्ति बेगूं थानांतर्गत कुलाटीया निवासी रतनदास पुत्र हाबु दास से मोटरों के बारे मे पुछताछ कि गई तो संतोषप्रद जबाव नही दिया। जब तसल्ली पुर्वक पुछताछ की गई तों मोटरे रास्या मंगरी व कर्मा खेडा के पास कुओं से चोरी करना बताया। भागे गये व्यक्ति का नाम पुछा तो भैरूलाल पुत्र चुन्नीलाल भील निवासी देदीया थाना बैगु जिला चितौडगढ़ होना बताया। आरोपी से बरामद मोटरें चोरी के संबंध में प्रकरण होने से मौके से ही रतनदास के कब्जे से पानी की मोटरें व मोटरसाईकिल बरामद की गई। पुलिस की विस्तृत पुछताछ में आरोपी ने पानी की मोटरें चोरी की करीब आधा दर्जन वारदातें कर्मा खेडा, रास्या मंगरी व एमपी में रतनगढ़ थाना क्षेत्र के गाँव से किया जाना बताया। गिरफतार आरोपी से विस्तृत पुछताछ की जा रही है। साथी आरोपी की भी तलाश प्रारम्भ की गई।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






