PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK हमारे पास अब न हेलिकॉप्टर न हवाई जहाज़ मुख्यमंत्री इसका पूरा उपयोग कर रहे: गहलोत - Chittorgarh News

हमारे पास अब न हेलिकॉप्टर न हवाई जहाज़ मुख्यमंत्री इसका पूरा उपयोग कर रहे: गहलोत

SHARE:

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का चितौड़गढ़ आगमन पर पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के नेतृत्व में किया स्वागत 

चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का उदयपुर एयरपोर्ट से मंगलवाड, सांवरियाजी चौराहा, घोसुंडा डेम तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन कर पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के नेतृत्व में मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर उपरना पहनाकर तलवार भेट की गई, वहां से बड़ी वाहन रेली के काफिले के साथ आनंदम रिजॉर्ट पहुंचने पर प्रेस वार्ता कर कार्यकर्ता सभा को सम्बोधित किया।

प्रेस वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज हमारे पास ना तो हेलिकॉप्टर है और ना ही हवाई जहाज । वह सब अब मुख्यमंत्री के पास है और मुझे खुशी है कि वह इनका पूरा उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब इसका सदुपयोग कर रहे हैं या दुरुपयोग, यह तो वही जानें। लेकिन उनके दौरे लगातार हो रहे हैं, हेलिकॉप्टर और हवाई जहाज हवा में उड़ते दिखते हैं।

गहलोत ने अपनी सरकार के समय चिरंजीवी योजना के बारे में जिक्र किया, पेंशन स्कीम सहित, जनहित की योजनाओ के बारे में बताया, भाजपा को लेकर कहा की पानी और बिजली को लेकर कहा की कटौती, बजरी माफिया के बढ़ते प्रभाव और बढ़ते अपराध को लेकर भाजपा की भजनलाल सरकार का कोई ध्यान नहीं है, उन्होंने कहा कि हमारे शासनकाल में सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बजरी खनन रुका था, लेकिन हमने कार्रवाई की थी। अब खुलेआम बजरी माफिया हावी हो गए हैं, हत्या जैसी वारदातें हो रही हैं और अपराध लगातार बढ़ रहा है। गहलोत ने कहा कि यह सब देखते हुए सरकार को अब गंभीरता से शासन व्यवस्था सुधारने पर ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया और कहा कि आप सब इतनी बड़ी संख्या में आए, मुझे खुशी है में थोड़ा और रुकता आपसे चर्चा करता अगली बार आऊंगा तो आपके साथ रुकूंगा बीजेपी कहती है कांग्रेस खत्म हो गई है कहा है कांग्रेस देखो ये जो गांव गांव में बसी हुई है हजारों की संख्या में जो सामने बैठी है जिसमे जोश और उत्साह है वो है कांग्रेस, आज राहुल गांधी संविधान को बचाने को लेकर लड़ाई लड़ रहे है मल्लिकार्जुन खड़गे समेत देश के सभी बड़े नेता उनके साथ संविधान की रक्षा के लिए तैयार और तत्पर है, आज देश में फासिस्ट ताकते मजबूत हुई है जो देश को खोखला कर रही है तमाम एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है इनका गुरुर जनता ने कम कर 240 पर ला दिया जहा यह 400 पार की बात करते थे। देश में मजबूत संविधान को मानने वाली कांग्रेस पार्टी है जो इसकी रक्षा कर सकती है देश के कोने कोने में कांग्रेस का सिपाही मिलेगा जनता आज के माहौल में कांग्रेस की तरफ देख रही है।

प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया की डूंगरपर के वरिष्ठ नेता जिला अध्यक्ष दिनेश खोड़निया, बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़, युवा खेल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पवन गोदारा, डूंगरपर के विधायक एवं संगठन प्रभारी गणेश घोघरा , जिला अध्यक्ष भेरूलाल चौधरी, डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोक चन्द जाट, वरिष्ठ नेता भंवरलाल धाकड़, शहर अध्यक्ष अनिल सोनी, ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम जाट, प्रदेश सचिव रणजीत लोट, पूर्व सभापति गीता देवी योगी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आनंद कंवर सांदू, पूर्व प्रधान पुष्पा जाट, पूर्व सभापति रमेशनाथ योगी, उप सभापति कैलाश पंवार, जिला संगठन महामंत्री महेंद्र शर्मा, विधानसभा प्रभारी नगेंद्र सिंह राठौड़, मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद मालीवाल, मोहनसिंह भाटी, कालुलाल जाट, दिनेश सोनी, राजदीप सिंह राणावत, महावीर सिंह डेलवास, अर्जुन रायका, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष छत्रपाल सिंह चौहान मंचासिन रहे। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, अन्य अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष, पार्षद एवं पूर्व पार्षद, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के पदाधिकारी, गांधी दर्शन समिति के पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह खबरें भी पढ़ें…

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *