डंपर से सीबीएन टीम को टक्कर मारने का प्रयास, 6 क्विंटल से अधिक डोडा चूर जब्त,

SHARE:

  • नारकोटिक्स ने घोसुण्डी गांव के पास 6 क्विंटल से अधिक अवैध डोडा चूरा जब्त किया
  • डंपर के फर्श में बनाया हुआ था विशेष चैंबर,
  • डोडा चुरा के 38 कट्टे जब्त
Ilyas
इलियास मोहम्मद

चित्तौड़गढ़। केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सी.बी.एन.) के चित्तौड़गढ़ सेल के अधिकारियों ने कोटा- चित्तौड़गढ़ राजमार्ग पर घोसुण्डी गांव के पास से एक टाटा डम्पर के फर्श में एक विशेष छिपे हुए चैंबर में छिपाकर रखे गए 6 क्विंटल से अधिक वजन के 38 प्लास्टिक बैग में भरा हुआ अवैध डोडा चूरा बरामद किया है।

उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुन्देल ने बताया की सीबीएन को एक विशेष सूचना मिली कि गुजरात रजिस्ट्रेशन नम्बर का एक टाटा डम्पर कनेरा घाटा क्षेत्र से मारवाड़ की ओर भारी मात्रा में अवैध डोडा चूरा लेकर जाने वाला है,।

उन्होने बताया की इस गुप्त सूचना पर (सी.बी.एन.) ने चित्तौड़गढ़ सेल के अधिकारियों की एक टीम गठित कर मंगलवार को टीम को रवाना किया गया, टीम ने संदिग्ध मार्ग पर कड़ी निगरानी रख कर वाहन की पहचान करने के पश्चात टाटा डम्पर को कोटा-चित्तौडगढ़ राजमार्ग पर बस्सी गांव के पास रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने डम्पर नहीं रोका तथा डम्पर की गति बढ़ाकर सरकारी वाहन एवं प्रिवेंटिव पार्टी को टक्कर मारने का प्रयास किया।
उन्होने बताया की सीबीएन के अधिकारियों ने डम्पर का पीछा किया तथा कोटा-चित्तौड़गढ़ राजर्माग पर घोसुण्डी गांव के पास उसे रोक लिया। डम्पर का चालक चलते डम्पर से कूदकर भाग गया। इस कार्यवाही के दौरान एक हवलदार को चोटें आई हैं। डम्पर की तलाशी ली गई और डम्पर के अंदर विशेष रूप से बनाए गए गड्ढे में छिपाकर रखे 678 किलो 750 ग्राम वजन के कुल 38 प्लास्टिक बैग अवैध डोडा चूरा बरामद किया। कानूनी औपचारिकताओं को पूरी करने के बाद बरामद अवैध डोडा चूरा को टाटा डम्पर के साथ ,एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया है। आगे की जांच प्रक्रिया जारी है।

यह खबरें भी पढ़ें…

*सरकारी योजनाओं का पैसा खाते में डलवाने के नाम से खुलवाते थे फर्जी एकाउंट, दो साइबर ठग गिरफ़्तार – Chittorgarh News*

सरकारी योजनाओं का पैसा खाते में डलवाने के नाम से खुलवाते थे फर्जी एकाउंट, दो साइबर ठग गिरफ़्तार

*पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर इंजीनियर पति को उतारा मौत के घाट, – Chittorgarh News*

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर इंजीनियर पति को उतारा मौत के घाट,

*माध्यम वर्ग के आर्थिक स्वावलम्बन में निभाई सकारात्मक भागीदारी: डाॅ. सेठिया – Chittorgarh News*

माध्यम वर्ग के आर्थिक स्वावलम्बन में निभाई सकारात्मक भागीदारी: डाॅ. सेठिया

*मौसमी बीमारियों का बढ़ रहा प्रकोप – Chittorgarh News*

मौसमी बीमारियों का बढ़ रहा प्रकोप

*महारुद्र यज्ञ में भाग लेकर विधायक आक्या ने की सर्वत्र खुशहाली की कामना – Chittorgarh News*

महारुद्र यज्ञ में भाग लेकर विधायक आक्या ने की सर्वत्र खुशहाली की कामना

 

*3 किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ़्तार, एक कार जब्त – Chittorgarh News*

3 किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ़्तार, एक कार जब्त

 

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें